रोहित शर्मा ने IPL 2026 की तैयारी कैसे की? मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने दी डिटेल्ड जानकारी
Mumbai Indians के हेड कोच Mahela Jayawardene ने Delhi Capitals के खिलाफ मैच से पहले Rohit Sharma को लेकर बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि हिटमैन ने IPL के नए सीजन की तैयारी कैसे की?

29 मार्च को IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 78 रन जड़े. अपनी पारी में हिटमैन ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. बाद में उनकी यही पारी मैच डिफाइनिंग साबित हुई. मुंबई ने इस मैच में KKR को 6 विकेट से हराया. रोहित ने पहले मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करके यह संदेश किया कि वह बेहतरीन फॉर्म में हैं. हिटमैन की इस पारी से मुंबई इंडियंस का खेमा काफी खुश नजर आया.
वहीं, अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने रोहित शर्मा को लेकर बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि हिटमैन ने IPL 2026 की तैयारी कैसे की? रोहित ने एक साल बाद टी20 मैच खेला था. उन्होंने जिस तरह से KKR के बॉलर्स का सामना किया, उससे ऐसा नहीं लगा कि हिटमैन ने अपनी तैयारी में कहीं पर कोई कसर छोड़ी है.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा बुरा फंसे! आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा, अब तगड़ा नुकसान हो गया
कोच ने की तारीफदिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले बात करते हुए मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि रोहित ने अपने मनचाहे फिटनेस लेवल के लिए एक प्लान और विजन बनाया था. उन्होंने नए सीजन में तैयार होने के लिए बहुत सारे सिमुलेशन किए और सभी प्रैक्टिस गेम में हिस्सा लिया. हेड कोच के मुताबिक,
मुझे लगता है कि इसका क्रेडिट रोहित को जाता है. उनके पास एक प्लान था. हमारे सेटअप में कुछ लोग इस ट्रेनिंग में शामिल थे. रोहित उस फिटनेस लेवल पर पहुंचना चाहते थे, जिसमें वह कम्फर्टेबल हों. वह जानते थे कि उन्हें क्या करना है?
मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने आगे कहा,
रोहित भले कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन उन्हें जब वक्क मिला, तो उन्होंने ऑफ सीजन में स्किल वर्क किया. वह हमारे कैंप में पहले दिन से शामिल हुए. हमने इस बारे में बात की कि हम कैसे शुरू करना चाहते हैं? हमने बहुत सारे सिमुलेशन किए, काफी प्रैक्टिस मैच खेले. रोहित इन सबका हिस्सा थे.
बातचीत के दौरान मुंबई के हेड कोच ने बताया कि रोहित की अच्छी फॉर्म मसल्स मेमोरी की वजह से है. मसल्स मेमोरी का मतलब बार-बार अभ्यास के कारण आपके मसल्स को ये पता लगना कि इस बॉल पर कौन सा शॉट खेलना है. मुंबई इंडियंस के कोच ने कहा कि नेट सेशन में रोहित की बैट स्पीड काफी अच्छी दिखी. उनके मुताबिक,
जिसने इतने लंबे समय तक मैच खेले हैं. उसके यह मसल मेमोरी में होता है. यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप कैसे खेलना चाहते थे. रोहित भले कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में ज्यादा न खेलते हों, लेकिन जब मैंने उन्हें नेट्स में बैटिंग करते हुए देखा, तो मुझे पता चल गया था कि हिटमैन बेहतरीन फॉर्म में हैं.
कोच ने आगे कहा,
14 साल के सिलसिले को तोड़ारोहित की बैट स्पीड काफी अच्छी थी. हम जैसा चाहते थे रोहित वैसे ही खेले. पहले मैच में उनके लिए यह अच्छी शुरुआत थी. उम्मीद है कि रोहित इस अप्रोच को आगे जारी रखेंगे. IPL मुश्किल टूर्नामेंट होता है. लेकिन, रोहित फोकस्ड और रिलैक्स्ड हैं. वह कैंप में बहुत पॉजिटिव तरीके से योगदान दे रहे हैं, जो हमारे लिए काफी अच्छा है.
मुंबई इंडियंस ने KKR के खिलाफ मैच में 14 साल से चले आ रहे हार के सिलेसिले को तोड़ा था. दरअसल, मुंबई की टीम 2012 के बाद से IPL में अपना पहला मैच नहीं जीत पाई थी. लेकिन, 29 मार्च को मुंबई ने KKR के खिलाफ मैच जीतकर, अपने पहले मैच में हार के सिलसिले पर ब्रेक लगा दी. अब IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अपना दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 अप्रैल को खेलेगी.
वीडियो: जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी पर ये क्या कह दिया?

.webp?width=60)
