The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 mi captains hardik pandya said he wants to win 6th title for mumbai indians

IPL 2026 में हार्दिक पंड्या का क्या प्लान है? मुंबई इंडियंस के कप्तान ने सब बता दिया

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का क्या प्लान है? इसके बारे में उन्होंने बात की है. पंड्या को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया था.

Advertisement
pic
23 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 04:01 PM IST)
Mumbai Indians, IPL, IPL date, Hardik Pandya, Mumbai Indians Captain Hardik Pandya,
हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026 में बेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में पिछले सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन फाइनल में जाने से एक कदम दूर रह गई. दूसरे क्वालीफायर में उसे पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में हार्दिक पंड्या पिछले सीजन क्वालीफायर में मिली हार को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहते हैं.

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का इरादा छठी बार ट्रॉफी जीतना है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड करने के बाद, मुंबई इंडियंस की कप्तानी में लौटे पंड्या ने अपनी लेगेसी बनाने, और इस सीजन आईपीएल में बेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में बात की.  

ये भी पढ़ें: PSL छोड़ IPL से जुड़े प्लेयर्स पर भड़के नकवी, कानूनी कार्रवाई की तक दे दी धमकी

क्रिकबज से बात करते हुए हार्दिक ने कहा, वह मुंबई की विरासत को एक ऐसी टीम के तौर पर आगे ले जाना चाहते हैं, जो यंग टैलेंट को सपोर्ट करे और उन्हें पूरे पोटेंशियल तक बढ़ने में मदद करे.  पंड्या के मुताबिक,

‘मेरा लास्ट ड्रीम मुंबई इंडियंस के लिए छठी बार ट्रॉफी जीतना है.’

उन्होंने आगे कहा,

‘साथ ही यह एक लेगेसी बनाने के बारे में है. मुंबई इंडियंस की लेगेसी पहले से ही शानदार है. लेकिन मुझे याद है जब मैं नया था तो कैसे टीम ने मेरा साथ दिया और मुझे आगे बढ़ने में मदद की?’

मुंबई इंडियंस की खोज हैं हार्दिक

जसप्रीत बुमराह की तरह हार्दिक पंड्या भी मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग सिस्टम की खोज हैं. इस स्काउट सिस्टम ने लगातार यंग टैलेंट को पहचान कर ऐसे प्लेयर तैयार किए, जो बाद में इंटरनेशनल क्रिकेट में छा गए. हार्दिक के मुताबिक,  

मैं चाहता हूं कि यह कल्चर जारी रहे. जहां प्लेयर आगे आएं कड़ी मेहनत करें और बेस्ट क्रिकेट खेलें. मैं चाहता हूं कि हम सब अब तक का बेस्ट क्रिकेट खेलकर मुंबई इंडियंस को रिप्रजेंट करें. मैंने बेस्ट क्रिकेट खेला है. यही वो विरासत है जिसे मैं अपने लिए और फ्रेंचाइजी के लिए छोड़ना चाहता हूं.

29 मार्च को पहला मैच

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सफल शानदार रहा है. इस लीग की यह सबसे सफल टीमों में से एक है. मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम 29 मार्च से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी. इसी दिन वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस सीजन का पहला मैच वानखेड़े में खेलेगी. 

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()