फिन एलन की ताबड़तोड़ सेंचुरी ने तोड़ा दिल्ली का दिल!
IPL 2026 : फिन एलन ने DC के किसी भी बॉल को नहीं बख्शा. विप्रज निगम के एक ओवर में उन्होंने लगातार 3 छ्क्के जड़े. उनकी अटैकिंग बैटिंग का अंदाजा इसी ले लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस पारी में चौकों से ज्यादा छ्क्के लगाए. फिन एलन ने DC के खिलाफ मैच में 5 चौके और 10 छक्के लगाए.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बैटर फिन एलन (Finn Allen) दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) के खिलाफ शानदार टच में दिखे. उन्होंने मैच के दौरान आतिशी बैटिंग करते हुए दिल्ली के बॉलर्स की बखिया उधेड़ दी. उनकी धुआंधार बैटिंग के आगे DC के बॉलर प्रेशर में दिखाई पड़े. उन्होंने जबरदस्त पावर हिटिंग करते हुए सेंचुरी लगाई. IPL में यह उनकी पहली सेंचुरी है. उनकी इस धमाकेदारी पारी के चलते KKR ने 15वें ओवर में 143 रनों का टारगेट चेज कर लिया. IPL 2026 में यह कोलकाता की लगातार चौथी जीत है.
47 गेंदों पर जड़ी सेंचुरीIPL 2026 में फिन एलन शुरुआत में आउट ऑफ कलर दिखे. इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 110 रन बनाए. लेकिन, टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा. 8 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में फिन एलन ने अपनी बैटिंग का जलवा दिखाया.
पारी का आगाज करने आए फिन एलन ने शुरुआत में संभलकर बैटिंग की. उन्होंने पहले 18 गेंदों पर 20 रन बनाए थे. इसके बाद, उन्होंने गियर बदला. उन्होंने अपनी फिफ्टी 32 गेंदों पर पूरी की. इस हाफ सेंचुरी में फिन एलन ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स का धुआंधार कमबैक, इंग्लैंड की टेस्ट टीम को मिला बड़ा बूस्टर
हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद, उनकी धुआंधार बैटिंग जारी रही. उन्होंने अगली 15 गेंदों पर 50 रन जड़ दिए. महज 47 गेंदों पर उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी की. इस दौरान उनके हिटिंग आर्क में जिस किसी बॉलर की गेंद आई, वो बाउंड्री के पार गई. फिन एलन ने DC के किसी भी बॉल को नहीं बख्शा. विप्रज निगम के एक ओवर में उन्होंने लगातार 3 छ्क्के जड़े. उनकी अटैकिंग बैटिंग का अंदाजा इसी ले लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस पारी में चौकों से ज्यादा छ्क्के लगाए. फिन एलन ने DC के खिलाफ मैच में 5 चौके और 10 छक्के लगाए.
KKR प्लेऑफ की रेस में बरकरारफिन एलन की इस पारी ने KKR को प्लेऑफ के रेस में बरकरार रखा है. अगर कोलकाता की टीम यह मुकाबला हार जाती, तो उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाती. लेकिन, फिन एलन ने अपनी शतकीय पारी के चलते कोलकाता की उम्मीद नहीं टूटने दी. अब अगर KKR की टीम अपने बचे हुए चारों मैचों को बेहतर अंतर से जीतती है, तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो कोलकाता के 10 मैचों से 9 पॉइंट हैं. टीम पॉइंट्स टेबल पर 7वें नंबर पर हैं. अगर KKR की टीम बाकी अपने सभी मैच जीत लेगी, तो उसके 17 पॉइंट हो जाएंगे. ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय है.
वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

