The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 KKR SRH Announce 2 New Replacement Signings akash deep saurabh dubey

IPL 2026: KKR और SRH ने किया बड़ा रिप्लेसमेंट, इन खिलाड़ियों को किया शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन को शामिल किया है. वह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स की जगह लेंगे.

Advertisement
pic
24 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 03:24 PM IST)
kkr, ipl 2026, sports news
विदर्भ के 28 वर्ष के सौरभ ने अभी आईपीएल डेब्यू किया नहीं किया है. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 शुरू होने से पहले ही कई प्लेयर्स इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब टीमें इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट देख रही हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चोटिल आकाश दीप और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने जैक एडवडर्स की जगह खेलने वाले खिलाड़ियों की घोषणा की है.

सौरभ और पेन की एंट्री

कोलकाता नाइट राइडर्स ने विदर्भ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को शामिल किया है. वो भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह लेंगे. आकाश दीप को कमर की स्ट्रेस इंजरी हो गई है, जिसके कारण वो पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. आकाश दीप बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में इलाज करा रहे हैं.

विदर्भ के 28 वर्ष के सौरभ ने अभी आईपीएल डेब्यू किया नहीं किया है. वह इससे पहले SRH की टीम का हिस्सा थे.

IPL ने मीडिया रिलीज में बताया,

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ KKR में आकाश की जगह लेंगे. वह 30 लाख रुपये में टीम से जुड़ेंगे.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन को शामिल किया है. वह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स की जगह लेंगे. जैक एडवर्ड्स को फुट इंजरी हुई है, जिसके कारण वह IPL 2026 से बाहर हो गए हैं.

डेविड पेन को SRH ने 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया है. वह इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक वनडे मैच खेले हैं. लेकिन T20 क्रिकेट में उनका अनुभव काफी है. उन्होंने 233 T20 मैच खेले हैं और कुल 304 विकेट लिए हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने भी किया ऐलान

इससे पहले 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी अहम रिप्लेसमेंट का ऐलान किया था. टीम के ऑलराउंडर सैम करन इस बार टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे. इसी कारण फ्रैंचाइजी ने श्रीलंका के T20  कप्तान दासुन शनाका को शामिल किया था.

शनाका दो करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे. 34 साल के इस खिलाड़ी ने 2023 में गुजरात टाइटन्स के लिए IPL में तीन मैच खेले हैं. 

शनाका जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद दूसरे ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला किया है. शनाका को आईपीएल ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. इसी कारण वह पाकिस्तान सुपर लीग खेलने के लिए राजी हुए. शनाका को पीएसएल फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, जैसे ही शनाका को फिर से IPL खेलने का मौका मिला उन्होंने PSL छोड़ दिया. 

वीडियो: सुनील गावस्कर ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर क्या अपील कर दी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()