200 के पार जा सकती थी CSK, KKR के इस गेंदबाज ने रोक दिया
CSK के खिलाफ KKR के पेसर कार्तिक त्यागी ने इम्पैक्टफुल बॉलिंग की. उन्होंने मैच में 35 रन देकर 2 विकेट लिए. अगर कार्तिक संजू सैमसन और डेवॉल्ड ब्रेविस को आउट नहीं करते, तो टीम बड़ा टोटल बना सकती थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पेसर कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपनी पेस बॉलिंग से सरप्राइज कर दिया. उनकी गेंदों पर चेन्नई के बैटर्स खुलकर नहीं खेल पाए. उन्होंने अपोनेंट टीम के बल्लेबाजों को कंट्रोल में रखा. अगर उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी न की होती, तो चेन्नई की टीम 200 रनों के पार पहुंच जाती. CSK के खिलाफ मैच में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए संजू सैमसन और डेवॉल्ड ब्रेविस को आउट किया.
कार्तिक ने लिए 2 विकेटKKR के खिलाफ कार्तिक त्यागी ने उन बैटर्स को आउट किया, जो लंबे-लंबे हिट लगाते हैं. चेन्नई की पारी का 12वां ओवर डालने आए कार्तिक ने दूसरी गेंद पर संजू सैमसन को फंसा लिया. संजू उनकी एक्स्ट्रा पेस वाली लेंथ बॉल को पढ़ने में चूक गए. संजू के फुटवर्क में कोई मूवमेंट नहीं हुआ. वह हवाई शॉट खेलना चाह रहे थे, लेकिन मिस टाइम होने की वजह से गेंद उनके स्टंप्स पर जा लगी. पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सेंचुरी लगाने वाले संजू सैमसन KKR के खिलाफ 32 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद, कार्तिक त्यागी ने CSK के एक और पावरफुल बैटर को अपना शिकार बनाया. 18वां ओवर फेंकने आए कार्तिक ने ओवर की तीसरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर दिया. कार्तिक की स्लोअर और ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर ब्रेविस गच्चा खा गए. वह बॉल पर स्वीप शॉट लगाने गए. इस दौरान ब्रेविस पेस से बीट हुए और गेंद बैट का किनारा लेकर वैभव अरोड़ा के पास गई, जहां वैभव ने कैच लपक लिया.
ये भी पढ़ें: ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL चुना, बौखलाए पाकिस्तान ने बैन लगा दिया
इस तरह कार्तिक त्यागी ने CSK के दोनों खतरनाक बैटर्स को आउट करके टीम को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया. अगर वह संजू और ब्रेविस को आउट नहीं करते, तो स्कोरबोर्ड पर चेन्नई का स्कोर कुछ और होता. ये दोनों बैटर पावर हिटिंग के लिए फेमस हैं. कार्तिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए. IPL 2026 में यह उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है.
लय में नहीं थे कार्तिकCSK के खिलाफ मैच से पहले वह टूर्नामेंट में स्ट्रगल कर रहे थे. इस दौरान कार्तिक महंगे भी साबित हुए. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 41 रन देकर एक विकेट लिया. SRH के खिलाफ भी मैच में वह खर्चीले साबित हुए. इस मुकाबले में वह 48 रन देकर एक विकेट ले पाए. इसके बाद, LSG के खिलाफ मैच में उन्होंने 3 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया. इन आंकड़ें से पता चलता है कि कार्तिक त्यागी अपनी लय में नहीं थे.
IPL करियरउत्तर प्रदेश के हापुड़ से ताल्लुक रखने वाले कार्तिक त्यागी यूपी के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 7 विकेट लिए हैं. वहीं आईपीएल की बात करें, तो उन्होंने अब तक 25 मैच में 20 विकेट लिए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 29 रन पर दो विकेट है. कार्तिक त्यागी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस को रिप्रजेंट कर चुके हैं. मौजूदा समय में वह KKR का हिस्सा हैं.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

