राशिद खान की वो तीन बॉल्स, जिसने मैच का रुख पलट दिया!
राजस्थान के खिलाफ राशिद की मिस्ट्री बॉलिंग देखने को मिली. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात के बैटर्स को खुलकर खेलने नहीं दिया. उन्होंने करिश्माई बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए. IPL 2026 में यह उनकी बेस्ट बॉलिंग है.

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बॉलर राशिद खान (Rashid Khan) 'टॉक ऑफ टाउन' रहते हैं. वह विकेट लें तब भी उनकी बात होती है, वह विकेट न भी लें तभी भी उनके बारे में चर्चा की जाती है. हाल ही में उनकी बॉलिंग को लेकर कहा गया कि राशिद खान की मिस्ट्री सॉल्व हो गई है. ऐसा इसलिए कहा गया कि IPL 2026 के कुछ मैचों में वह इम्पैक्टफुल बॉलिंग नहीं कर पाए. इस दौरान उन्होंने एकाध मैचों में रन भी लीक किए.
लेकिन, राशिद खान ऐसे प्लेयर हैं जिन्हें आप ज्यादा समय तक मैच से बाहर नहीं रख सकते. 9 मई को उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन बॉलिंग करके साबित कर दिया कि उनकी मिस्ट्री बरकरार है. उन्होंने तीन गेंदों में मैच का रुख पलट दिया. इस मुकाबले में उन्होंने विकेट्स का 'चौका' लगाया. इस मैच में गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से हराया. गुजरात ने राजस्थान को मैच जीतने के लिए 230 रनों का टारगेट दिया था.
पहले ही ओवर में झटके दो विकेटराशिद खान राजस्थान की पारी का 8वां ओवर डालने आए. मैच में यह उनका पहला ओवर था. इस ओवर में उन्होंने बैटर्स को खेलने के लिए रूम नहीं दिया. पहली गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद रवींद्र जडेजा रन नहीं ले पाए. राशिद खान की दूसरी बॉल पर जडेजा ने एक रन लिया. तीसरी गेंद पर राशिद के सामने RR के कंसिस्टेंट परफॉर्मर ध्रुव जुरेल थे. वह राशिद की गुगली को समझ नहीं पाए. जुरेल गेंद को कट करने गए, उन्होंने लाइन मिस कर दी. गेंद स्टंप्स पर जा लगी और जुरेल बोल्ड आउट हुए.
ये भी पढ़ें: अर्शदीप अब नहीं बना सकेंगे व्लॉग्स! इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर BCCI की गाइडलाइंस हुईं सख्त
ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के पावर हिटर डोनोवन फरेरा थे. राशिद ने उन्हें शॉर्ट बॉल डाली. ये गेंद फरेरा की रीच में थी. उन्होंने डीप मिड विकेट के ऊपर से पुल करके चौका जड़ दिया. इसके बाद, राशिद ने अगली ही गेंद पर जोरदार वापसी की. राशिद की इस गेंद को फरेरा ने फ्रंट फुट आकर फ्लिक करना चाहा. लेकिन, गेंद ने बैट का किनारा लेने के बाद स्टंप्स उड़ा दिए. इस तरह राशिद खान ने 3 गेदों में GT के 2 विकेट लेकर राजस्थान पर प्रेशर बना दिया.
मैच में लिए 4 विकेटराजस्थान के खिलाफ राशिद की मिस्ट्री बॉलिंग देखने को मिली. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात के बैटर्स को खुलकर खेलने नहीं दिया. उन्होंने करिश्माई बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए. IPL 2026 में यह उनकी बेस्ट बॉलिंग है. मैच विनिंग बॉलिंग करने के लिए राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.
77 रनों से जीता गुजरातराशिद खान की बेहतरीन बॉलिंग की वजह से गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया. इस सीजन गुजरात की यह लगातार चौथी जीत है. RR के खिलाफ मिली जीत के बाद GT की टीम ने प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. इस धमाकेदार जीत के बाद, GT की टीम 14 पॉइंट्स के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. IPL 2026 में गुजरात ने 11 मैचों में 7 जीते और 4 हारे हैं.
वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

