सुदर्शन का दुश्मन उनका बैट ही है! फाइनल में गोंद लगाकर आना होगा
इस सीजन में यह पहली बार नहीं है, जब साई सुदर्शन हिट विकेट आउट हुए हों. इससे पहले वह क्वालीफायर-1 के दौरान RCB के खिलाफ मैच में हिट विकेट आउट हुए थे. साई सुदर्शन IPL सबसे ज्यादा 3 बार हिट विकेट आउट हुए हैं.

गुजरात टाइटंस के बैटर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में बेहतरीन बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी. उनकी इस पारी के चलते गुजरात टाइटंस की टीम IPL 2026 के फाइनल में पहुंच गई. लेकिन, इस मैच में साई सुदर्शन की एक कमजोरी फिर दिखी. RR के खिलाफ मुकाबले में वह एक बार फिर हिट विकेट आउट हुए. RCB वाले क्वालिफायर 1 मुुकाबले की तरह ही वो फिर उसी अंदाज में आउट हुए. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या फाइनल में उन्हें बैट पर गोंद लगाकर उतरना होगा?
लगातार दूसरी बार हिट विकेट आउटराजस्थान रॉयल्स की पारी का 13वां ओवर ब्रजेश शर्मा डालने आए. स्ट्राइक पर साई सुदर्शन मौजूद थे. उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद को ऑफ साइड पर खेला. इस दौरान वह अपनी ग्रिप पर कंट्रोल नहीं कर पाए. बैट हाथ से फिसलकर स्टंप्स पर गिर गया. इस तरह साई सुदर्शन हिट विकेट आउट हुए. उन्होंने 32 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली. साई सुदर्शन ने 8 चौके सहित एक छ्क्का जड़ा.
इस सीजन में यह पहली बार नहीं है, जब साई सुदर्शन हिट विकेट आउट हुए हों. इससे पहले वह क्वालीफायर-1 के दौरान वो RCB के खिलाफ भी हिट विकेट आउट हुए थे. इस मैच में वह जैकब डफी की गेंद पर हिट विकेट हो गए थे.
मैच के बाद साई सुदर्शन ने अपनी ग्रिप पर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा,
मैं ग्रिप बदलने की कोशिश करूंगा. लेकिन, मेरे पास इसका कोई खास जवाब नहीं है. RCB के खिलाफ लास्ट गेम में भी मैं हिट विकेट आउट हुआ था.
ये भी पढ़ें : IPL क्वालीफायर-2 में ड्रामा, मैच में क्यों हुआ दो बार टॉस?
सबसे ज्यादा हिट विकेट आउट होने वाले प्लेयरसाई सुदर्शन IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा हिट विकेट आउट हुए हैं. वह इस लीग में अब तक 3 बार हिट विकेट आउट हो चुके हैं. इस लिस्ट में आंद्रे रसेल, डेविड वॉर्नर, रवींद्र जडेजा और रियान पराग जैसे बैटर के नाम भी शामिल हैं. ये सभी प्लेयर IPL में 2-2 बार हिट विकेट आउट हुए हैं.
बैटिंग में कमाल कर रहे सुदर्शनIPL 2026 में साई सुदर्शन ने लगातार शानदार बैटिंग की है. मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने 16 मैचों में 710 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन अब तक एक सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं. इस सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर 100 रन है.
फाइनल में पहुंचा GTवहीं, मैच की बात करें, तो गुजरात टाइटंस की टीम IPL 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. राजस्थान ने GT को मैच जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया था. गुजरात ने यह टारगेट 19वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. GT की टीम तीसरी बार IPL के फाइनल में पहुंची हैं. इससे पहले गुजराट टाइटंस IPL 2022 और 2023 के सीजन में फाइनल में एंट्री की थी. अब, 31 मई को फाइनल में गुजरात का सामना RCB से होगा.
वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

