क्या फिर दिल्ली फतेह कर लेगा गुजरात? इस प्लेयर को नहीं रोका तो बढ़ सकती है GT की मुश्किलें
गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. वहीं, इस मुकाबले में गुजरात का इरादा सीजन की पहली जीत दर्ज करना होगा.

IPL 2026 में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होगा. यह मुकाबला GT के लिए अहम है. इस सीजन में गुजरात टीम हार की हैट्रिक लगाने से बचना चाहेगी. IPL 2026 में गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इस सीजन में टीम लगातार 2 मैच हार चुकी है. टूर्नामेंट में GT को अपनी पहली जीत की तलाश है.
वैसे, दिल्ली के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड अच्छा है. उसने दिल्ली को उसके होम ग्राउंड पर भी हराया है. ओवर ऑल आंकड़ों की बात करें, तो भी GT की टीम आगे है. लेकिन, 8 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले इस मुकाबले में गुजरात की राह आसान नहीं होगी.
मौजूदा समय में दिल्ली की टीम जबरदस्त फॉर्म में है. वह टूर्नामेंट में लगातार वह 2 मैच लगातार जीत चुकी है. DC के बैटर और बॉलर शानदार परफॉर्म कर रहे हैं. अक्षर पटेल की कप्तानी में इस बार दिल्ली अलग रंग में दिख रही है. वह अपने गढ़ में गुजरात का टक्कर देने के लिए तैयार है. DC इस मुकाबले में विनिंग मोमेंटम के साथ जाएगी.
दिल्ली को चुनौती देंगी GT के प्लेयरIPL में दिल्ली के खिलाफ गुजरात के कुछ बैटर का रिकॉर्ड बेहतर है. टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने DC के खिलाफ 14 पारियों में 510 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 116 रन है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ एक सेंचुरी सहित 3 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं.
GT के कप्तान शुभमन गिल दिल्ली के खिलाफ रन बनाना पसंद करते हैं. वह गुजरात के खिलाफ 16 इनिंग्स में 486 रन बना चुके हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 93 रन नॉट आउट है. शुभमन ने दिल्ली के खिलाफ 3 फिफ्टी लगाई हैं.
साई सुदर्शन का बल्ला भी DC के खिलाफ चलता है. वह इस टीम के खिलाफ अब तक 5 पारियों में 283 रन बना चुके हैं. उन्हें दिल्ली के खिलाफ एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. बॉलिंग की बात करें, तो राशिद खान दिल्ली को मुश्किल में डाल सकते हैं. उन्होंने DC के खिलाफ 19 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. उनकी बेस्ट बॉलिंग 7 रन पर 3 विकेट हैं.
ये भी पढ़ें: PSL में फरहान ने स्मिथ से लिया बाबर का बदला! पाकिस्तानी फैन्स के वायरल रिएक्शन का सच क्या है?
मोहम्मद सिराज पेस और बाउंस से दिल्ली कैपिटल्स के बैटर्स को चौंका सकते हैं. DC के खिलाफ उन्होंने 15 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए हैं. सिराज की बेस्ट परफॉर्मेंस 23 रन पर 2 विकेट है. प्रसिद्ध कृष्णा का रिकॉर्ड भी DC के खिलाफ अच्छा है. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 8 मैचों में 9 विकेट लिए हैं. उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 41 रन पर 4 विकेट है.
दिल्ली के खिलाफ गुजरात के प्लेयर्स के आंकड़े भले बेहतर हों, लेकिन क्रिकेट ग्राउंड पर हर दिन अलग होता है. इस सीजन दिल्ली की टीम कमाल कर रही है. पिछले दो मैचों में उसने लखनऊ को उसके होम ग्राउंड पर हराया, जबकि मुंबई को अपने ग्राउंड पर शिकस्त दी.
टीम के बैटर समीर रिजवी शानदार फॉर्म में हैं. वह मिडिल ऑर्डर में ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं. समीर IPL 2026 में ऑरेंज कैप होल्डर हैं. वह इस सीजन में सबसे ज्यादा 160 रन बना चुके हैं. GT के खिलाफ मुकाबले में लिए वह बड़ा चैलेंज होंगे.
IPL 2026 में DC के बॉलर टी नटराजन और लुंगी एनगिडी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. नटराजन 2 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं. वहीं, एनगिडी ने भी 2 मैचों में इतने ही विकेट चटकाए हैं. उनकी वैरिएशन गुजरात के बैटर्स को परेशान कर सकती है.
IPL में दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो इस मामले में गुजरात थोड़ा आगे हैं. दोनों टीमें के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं, जिनमें 4 मैच गुजरात ने जीते है, जबकि दिल्ली को 3 मुकाबलों में जीत मिली है.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)
