The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 delhi capitals mitchell starc great come back took 3 wickets against rajasthan royals

मिचेल स्टार्क का शानदार कमबैक, पहली ही मैच में RR के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया

दिल्ली कैपिटल्स के पेसर स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए. इस सीजन में यह उनका पहला मैच था. स्टार्क ने इंजरी की वजह से लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की.

Advertisement
pic
1 मई 2026 (पब्लिश्ड: 12:22 AM IST)
Mitchell Starc, Mitchell Starc come back, Mitchell Starc against rajasthan royals,
मिचेल स्टार्क ने पहले ही मैच में 3 विकेट लिए. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बॉलर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) कंधे और एल्बो की चोट से जूझ रहे थे. इसकी वजह से उन्होंने IPL 2026 का हाफ सीजन मिस किया. स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का हिस्सा हैं. इंजर्ड होने की वजह से वह मौजूदा सीजन में DC के लिए 8 मैचों में नहीं खेल पाए. उनकी कमी दिल्ली को खली, जिसके चलते टीम बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार गई. स्टार्क ने फिटनेस को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखाई. जब वह पूरी तरह फिट हो गए, तब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें IPL में खेलने की इजाजत दी. 1 मई को राजस्थाान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने पहला मैच खेला. IPL 2026 के पहले ही मुकाबले में स्टार्क ने जबरदस्त इम्पैक्ट डाला. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राजस्थान के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया.

स्टार्क ने दिया करारा जवाब

इस दौरान, मिचेल स्टार्क ने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो कह रहे थे कि उनके लिए वापसी आसान नहीं होगी. IPL में बाकी बॉलर्स की तरह उनकी भी कुटाई होगी. लेकिन, स्टार्क ने पहले ही मैच में इम्पैक्टफुल बॉलिंग करके लोगों को जवाब दे दिया. बीते साल T20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके स्टार्क ने बेहतरीन लाइन लेंथ मेनटेन करते हुए शानदार बॉलिंग की. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को पहले ही ओवर में झटका दिया.

स्टार्क ने झटके 3 विकेट

मिचेल स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ही ओवर में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया. यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का लगाकर उन पर प्रेशर डालने की कोशिश की. लेकिन, स्टार्क दबाव में नहीं आए. उन्होंने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी को आउट कर दिया.

ये भी पढ़ें: रियान पराग ने बल्ले से आलोचकों का मुंह बंद कराया!

स्टार्क यहीं नहीं रुके. इसके बाद, उन्होंने घातक बॉलिंग करते हुए रवींद्र जडेजा और रियान पराग को आउट करके राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने रियान को उस वक्त आउट किया, जब वह 90 रनों पर खेल रहे थे. अगर रियान थोड़ी देर और टिक जाते, तो वह खतरनाक हो सकते थे. मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में 40 रन देकर 3 विकेट लिए.

किसी भी बॉलर के लिए इंजरी से वापस आने के बाद, तुरंत परफॉर्म करना आसान नहीं होता. लेकिन, मिचेल स्टार्क ने चोट से वापस आने के बाद, पहले ही मैच में 3 विकेट लिए. उनकी यह बेहतरीन परफॉर्मेंस पाटा पिच पर आई. उन्होंने अपनी धुआंधार गेंदबाजी के चलते दिल्ली को लगातार चौथी हार से बचा लिया. 

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()