गायकवाड़, संजू और उर्विल सबको किया आउट, फिर पर्ची निकाल अपने ही टीम को किया ट्रोल?
IPL 2026 : LSG vs CSK मुकाबले में Akash Singh ने जबरदस्त बॉलिंग की. उन्होंने LSG के लिए पहले ही मुकाबले में 3 विकेट झटक लिए. इनमें कप्तान Ruturaj Gaikwad, Sanju Samson और Urvil Patel का विकेट शामिल था.

लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. टीम अब बचे हुए तीनों लीग मैच में सम्मान की लड़ाई लड़ रही है. साथ ही यहीं पर उनके पास अपने बेंच स्ट्रेंथ चेक करने का मौका भी है. इसी को ध्यान में रखकर टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कई बदलाव किए.
मुकुल चौधरी की टीम में वापसी हुई. वहीं, आकाश सिंह (Akash Singh) और अब्दुल समद (Abdul Samad) को इस सीजन का पहला मैच भी मिला. आकाश ने अपनी पुरानी टीम के सामने मिले इस मौके को खूब भुनाया. उन्होंने शुरुआती 3 झटके देकर CSK को मुकाबले में काफी पीछे कर दिया.
आकाश का पर्ची सेलिब्रेशनदरअसल, आकाश सिंह पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के खेमे का ही हिस्सा थे. उन्हें CSK से ज्यादा मुकाबलों में खेलना का मौका नहीं मिला. यही हाल लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ भी रहा. टीम ने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उन्हें मैच टाइम दिया. अब इसका फस्ट्रेशन कहें या CSK से बदला. मैच के दौरान आकाश ने जब-जब विकेट लिए उन्होंने अपनी जेब से पर्ची निकाली और उसे दिखाकर सेलिब्रेट किया.
उनकी इस पर्ची पर लिखा था,
‘#अक्की ऑन फायर - आकाश को T20 क्रिकेट में विकेट लेना आता है.’

आकाश सिंह ने इसी के साथ सबको जवाब दे दिया, जो उन्हें कमतर समझते थे. अब ये मैसेज उनकी अपनी टीम के लिए था या उनकी पुरानी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए. ये तो वही जानें. लेकिन, उन्होंने मिले इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में तनाव! शान मसूद और शाहीन अफरीदी भिड़े
आकाश से लगातार कराई बॉलिंगटॉस जीतकर कप्तान ऋषभ पंत ने चेज करने का फैसला किया था. ऐसे में लखनऊ को ब्रेक थ्रू आकाश ने ही दिलाया. आकाश को पंत दूसरे ओवर में ही लेकर आ गए. हालांकि, उन्हें पहली सफलता स्पैल के दूसरे और पहली इनिंग के चौथे ओवर में मिली. ओवर की 5वीं बॉल पर CSK के कप्तान ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन, गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर मिड ऑन पर खड़े निकोलस पूरन के हाथों में चली गई.
आकाश ने अपने स्पैल के तीसरे और पावरप्ले के आखिरी ओवर में भी चेन्नई को बड़ा झटका दे दिया. उन्होंने ओवर की तीसरी बॉल पर संजू सैमसन को मुकुल चौधरी के हाथों लपकवाया. संजू ने गेंद को फ्लिक कर बाउंड्री के पार कराने की कोशिश की. लेकिन, बॉल डीप में खड़े मुकुल के हाथों में चली गई.
पंत ने आकाश से लगातार चौथा ओवर भी डलवा लिया. आकाश ने इस दौरान कप्तान पंत को निराश नहीं किया. पिछले मुकाबले में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले उर्विल पटेल को इस बार आकाश ने फंसा लिया. लखनऊ की टैकी पिच पर संघर्ष करते दिखे उर्विल ने बैक ऑफ लेंथ गेंद को पुल करने की कोशिश की. लेकिन, बॉल सीधे हवा में चली गई. डीप मिड विकेट पर खड़े मिचेल मार्श ने आसानी से इस कैच को लपक लिया.
मार्श ने पूरा कर दिया रहा सहा कसरआकाश ने CSK के टॉप ऑर्डर को सस्ते में ही निपटा दिया. इसका असर टीम के ओवरऑल स्कोर पर भी पड़ा. अंत में कार्तिक शर्मा और शिवम दुबे ने हाथ खोले. लेकिन, इसके बावजूद टीम 187 रन तक ही पहुंच सकी.
वहीं, टारगेट को चेज करते हुए LSG ने 3.2 ओवर रहते मैच खत्म कर दिया. इस दौरान मिचेल मार्श ने तेजतर्रार 90 रन और अंत में निकोलस पूरन ने 32 रन बनाकर मैच खत्म किया. CSK पहले ही इस मुकाबले में जेमी ओवर्टन को मिस कर रही थी. ऊपर से उनकी गैरमौजूदगी में इस सीजन टीम के सबसे सफल बॉलर रहे अंशुल कंबोज भी बिल्कुल बेरंग दिखे. उन्होंने महज 2.4 ओवर के स्पैल में 63 रन लुटा दिए.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

