सरफराज का शानदार कैमियो, CSK से अब कौन करेगा बाहर?
CSK के बैटर सरफराज खान (Sarfarz Khan) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में धुआंधार बैटिंग की. उनकी इस शानदार पारी के चलते चेन्नई की टीम 209 रन बनाने में सफल रही.

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बैटर सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में धुआंधार बैटिंग की. उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलकर बताया कि 'इम्पैक्टफुल' इनिंग्स क्या होती है? छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज ने पंजाब के गेंदबाजों को जमकर धोया. उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों पर 32 रन जड़े. यह उनकी पारी का 'इम्पैक्ट' था, जिसके चलते सीएसके की टीम 209 रन बनाने में सफल रही.
सरफराज ने डाला ‘इम्पैक्ट’पंजाब किंग्स के खिलाफ सरफराज की यह पारी असरदार रही. इस दौरान उन्होंने अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाक को रिमांड पर लिया. इन गेंदबाजों के खिलाफ कुल मिलाकर उन्होंने 32 रन बनाए. सरफराज ने अपनी इस पारी में चौकों को झड़ी लगा दी. इस इनिंग्स में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया.
18 गेंदों पर जोड़े 38 रनसरफराज खान 14.2 ओवर के बाद बैटिंग करने आए. उन्होंने शुरुआत की 2 गेंद डॉट खेलीं. इसके बाद सरफराज ने 15वें ओवर से पंजाब के गेंदबाजों पर अटैक किया. दूसरे छोर से शिवम दुबे ने भी उनका पूरा साथ निभाया. सरफराज ने अटैकिंग बैटिंग करके शिवम के ऊपर से प्रेशर हटा दिया. इस बीच, सरफराज खान ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे के साथ 18 गेंदों पर 38 रन की पार्टनरशिप लगाई. इन 38 रनों में 32 रन सरफराज के थे.
भरोसे पर खरे उतरे सरफराजइस मैच में सरफराज खान टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे. उन्होंने उसी अंदाज में बैटिंग की जैसी टीम को उम्मीद थी. सरफराज को डेवॉल्ड ब्रेविस की जगह टीम में शामिल किया गया है. ब्रेविस चोट की वजह से कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. पंजाब के खिलाफ मुकाबले में सरफराज ने ब्रेविस की कमी नहीं खलने दी.
ये भी पढ़ें: अंपायर की ये गलती CSK पर पड़ सकती थी भारी, म्हात्रे ने सही दिमाग लगाया
मौके नहीं मिलेसरफराज एक ऐसे बैटर हैं, जिन्हें राइट टाइम पर ज्यादा मौकै नहीं मिले. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है. इसके बावजूद, चाहे आईपीएल टीमें हों या फिर नेशनल साइड. सरफराज पर किसी टीम ने भरोसा नहीं किया.
जानकर हैरानी होगी कि सरफराज खान IPL में 2015 से एक्टिव हैं. वह 2015 से लेकर 2018 तक RCB के लिए खेले. इसके बाद, 2019 से लेकर 2021 तक वह पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे. फिर 2022 से लेकर 2023 तक दिल्ली कैपिटल्स में रहे. वहीं, आईपीएल 2026 में सरफराज CSK की टीम का हिस्सा हैं. आईपीएल के पिछले 12 सीजन में ऐसा कई बार हुआ, जब ऑक्शन में उन पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई.
क्या CSK में बदलेगी किस्मत?IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में सरफराज खान शुरुआती राउंड्स में अनसोल्ड रहे. ऐसी उम्मीद थी शायद वह इस सीजन भी अनसोल्ड रहेंगे. लेकिन, बाद में CSK ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया. चेन्नई में खरीदे जाने के बाद, सरफराज ने मैनेजमेंट को शुक्रिया की कहा था.
अब सवाल उठता है क्या सरफराज को CSK के जरिए आईपीएल में सही प्लैटफॉर्म मिल गया है. क्या उन्हें IPL में खेलने के ज्यादा चांस मिलेंगे? फिलहाल, IPL 2026 में सरफराज ने रफ्तार पकड़ ली है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में 17 रन बनाने वाले सरफराज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे मैच में तेज-तर्रार 32 रन बनाए.
वहीं, अगर मैच की बात करें तो, CSK 209 रनों को भी डिफेंड नहीं कर सकी. पंजाब किंग्स ने एक ओवर रहते ही टारगेट हासिल कर लिया. इस दौरान पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने तेजतर्रार फिफ्टी भी लगाई. उन्होंने महज 29 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

.webp?width=60)
