संजू सैमसन CSK डेब्यू पर फुस्स हुए, 18 करोड़ रुपये का प्रेशर ले डूबा!
IPL 2026 के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ट्रेड डील हुई थी. तब, राजस्थान ने Sanju Samson को 18 करोड़ रुपये में CSK को दिया था.

संजू सैमसन (Sanju Samson). IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में आए. T20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म दिखाई. लेकिन IPL के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ संजू को 18 करोड़ रुपये का प्रेशर ले डूबा. मैच में संजू सिर्फ 6 रन ही बना पाए.
सस्ते में आउट हुए संजूमैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. RR के पसर जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ बॉलिंग शुरू की. संजू सैमसन पहली बॉल से ही उस टच में नहीं दिखे. वो सिर्फ 7 गेंद तक ही ग्राउंड पर रुक पाए. और 6 रन बनाकर आउट हो गए.
संजू को राजस्थान के लेफ्ट हैंड पेसर नांद्रे बर्गर ने आउट किया. बर्गर CSK की पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए. इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने संजू को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. 140 किमी से ज्यादा स्पीड वाली गेंद पर संजू लाइन मिस कर गए. और बोल्ड हो गए.
T20 क्रिकेट में लेफ्ट हैंड बॉलर्स के खिलाफ संजू का रिकॉर्ड वैसे अच्छा है. उन्हें इस फॉर्मेट में राइट हैंड पेसर्स ने 135 बार आउट किया है. वहीं, लेफ्ट हैंड पेसर के खिलाफ वो सिर्फ 34 बार ही आउट हुए हैं.
क्या प्राइस टैग का प्रेशर था?अब सवाल उठता है क्या मैच में संजू पर प्राइस टैग का प्रेशर था? ज्यादातर क्रिकेट एक्सपर्टस का मानना है कि खिलाड़ी भले प्राइस टैग के प्रेशर को इग्नोर करें, लेकिन यह कही न कहीं प्लेयर पर असर डालता है. हाल ही में साउथ अफ्रीका पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने कहा था कि प्लेयर्स पर प्राइस टैग का प्रेशर रहता है.
IPL 2026 के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ट्रेड डील हुई थी. तब, राजस्थान ने संजू को 18 करोड़ रुपये में CSK को दिया था. संजू के बदले CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया था. जडेजा 14 करोड़ रुपये में RR में शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर की फॉर्म बड़ा सिरदर्द, शुभमन गिल को कुछ करना होगा
बीते एक साल में देखा जाए, तो IPL में महंगे खिलाड़ी प्राइस टैग के प्रेसर में दिखे हैं. पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत कुछ खास फॉर्म में नहीं थे. IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत सबसे महंगे प्लेयर रहे थे. इस ऑक्शन में LSG ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन, पंत पिछले सीजन 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बना पाए थे.
IPL 2026 की बात करें, तो मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वह 18 रन ही बना पाए. और चोट के चलते बॉलिंग भी नहीं की.
CSK के बैटर्स टिक नहीं पाएमैच की बात करें तो राजस्थान के बेहतरीन बॉलिंग अटैक के सामने चेन्नई की टीम टिक नहीं पाई. CSK 19.4 ओवर में 127 रनों पर सिमट गई. चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन जेमी ओवरटन ने बनाए. उन्होंने 43 रनों की पारी खेली. उनके अलावा टीम का कोई बैटर 18 रन से ज्यादा नहीं बना पाया. राजस्थान की तरफ से सभी बॉलर्स ने बेहतरीन बॉलिंग की. जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)
