The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 Can SRH surprise defending champion RCB in opening clash of what would be playing xi

गत चैंपियन RCB को चौंका सकती है SRH! क्या होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI?

IPL 2026 के पहले मुकाबले में गत चैंपियन Royal Challengers Bengaluru का सामना Sunrisers Hyderabad से होगा. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग XI चुनने में दोनों ही टीम को इंजरी के कारण परेशानी होगी.

Advertisement
pic
27 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:05 PM IST)
IPL 2026, RCB vs SRH
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 का शुरुआती मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा. बेंगलुुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है. इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार 7 बजे होगा. वहीं, पहली बॉल शाम 7.30 बजे फेंकी जाएगी.

दोनों टीम के बैटर्स दमदार

डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपने होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला जीतकर आगे बढ़ना चाहेगी. हालांकि, ये उनके लिए उतना आसान नहीं होने वाला है. कारण है SRH का खतरनाक बैटिंग ऑर्डर. अभ‍िषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, सलील अरोड़ा, हेनरिक क्लासेन सब छक्के मारने में महारथी हैं. SRH के ये खतरनाक बैटर्स बेंगलुरु की छोटी पिच का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. RCB के लिए समस्या ये है कि उनके पेस अटैक के कई प्रमुख बॉलर्स चोटिल हैं या निजी कारणों से बाहर हैं.  

हालांकि, RCB के पास भी बैटिंग में काफी डेप्थ है. कप्तान रजत पाटीदार की टीम में विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, टिम डेविड, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड जैसे धुरंधर हैं. ये किसी भी मुकाबले का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं. लेकिन, दोनों टीमों की अगर तुलना करें तो कप्तान पैट कमिंस को छोड़कर SRH अपने रेगुलर गेंदबाजों के साथ इस मुकाबले में उतरेगी.

ये भी पढ़ें : रोहित को नहीं पहचान सकीं नीता अंबानी? मुंबई इंडियंस की ओनर के रिएक्शन का वीडियो वायरल

चोट के कारण दोनों टीम परेशान

RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर्सनल कारणों से बाहर हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर जोश हेजलवुड अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. कोच एंडी फ्लावर ने भी कंफर्म कर दिया है कि वो पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे. ऐसे में हाई-स्कोरिंग मानी जाने वाली चिन्नास्वामी की पिच पर भुवनेश्वर की अगुवाई वाली RCB के पेस अटैक की असली परीक्षा होगी.  

दूसरी ओर SRH के लिए भी कप्तान पैट कमिंस की चोट बड़ी समस्या है. टीम का बैटिंग ऑर्डर मजबूत जरूर है, लेकिन कमिंस के चोटिल होने से बॉलिंग कमजोर हो गई है. ऐसे में ईशान किशन को उनका दायित्व सौंपा गया है. RCB के मजबूत बैटिंग ऑर्डर के खिलाफ लिमिटेड बॉलर्स के विकल्पों का सही इस्तेमाल करना उनके लिए आसान नहीं होगा. हालांकि, ऐसा नहीं है कि ईशान कप्तानी नहीं कर सकते. हाल ही में डोमेस्ट‍िक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी अगुवाई में ही झारखंड की टीम पहली बार चैंपियन बनी है.

क्या हो सकता है प्लेइंग XI? 

इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी नजरें होंगी. RCB जैकब बेथेल को पहले मैच में मौका दे सकती है. हालांकि, कैरेबियन ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और उनके बीच टीम को चुनना है. अगर RCB एक अतिरिक्त बॉलिंग ऑप्शन चाहे तो वो शेफर्ड के साथ जाना पसंद कर सकते हैं. लेकिन, इसकी संभावना कम है. वहीं, वेंकटेश अय्यर को भी प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल है. वो बतौर इंपैक्ट सब भी खेल सकते हैं. वहीं, अगर SRH की बात करें तो, वो कमिंस की जगह इंग्लिश पेसर ब्रायडन कार्स को उतार सकती है. मुकाबले में इम्पैक्ट सब का रोल भी अहम होगा. 

RCB की संभावित प्लेइंग XI : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और रसिक सलाम दार.

इंपैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर/सुयश शर्मा.  

SRH की संभावित प्लेइंग 11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी.

इम्पैक्ट सब: सलील अरोड़ा/हर्ष दुबे.

वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()