The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 Cameron Green removes Pant in his first over this season

LSG के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने बॉलिंग की, पहले ही ओवर में बड़ी मछली फंसा ली

बैटिंग में ग्रीन ने 24 गेंद में 32 रनों की नॉट आउट पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026, 11:48 PM IST)
IPL 2026 Cameron Green removes Pant in his first over this season
KKR की तरफ से पारी का 9वां ओवर कैमरन ग्रीन कराने आए थे. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में कैमरन ग्रीन फिटनेस के चलते बॉलिंग नहीं कर रहे थे. उनकी बॉलिंग को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे से हर मैच से पहले सवाल पूछा जा रहा था. अब इस सवाल पर ब्रेक लग गया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में कैमरन ग्रीन की बॉलिंग में वापसी हुई. अपनी दूसरी बॉल पर ही ग्रीन ने एक विकेट भी ले लिया.

पंत को पवेलियन भेजा

मैच में लखनऊ की टीम 182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी. 8 ओवर के बाद टीम बढ़िया पोजीशन में थी. 2 विकेट पर 72 रन बन चुके थे. ऋषभ पंत और आयूष बडोनी ने मोर्चा संभाला हुआ था. KKR की तरफ से पारी का 9वां ओवर कैमरन ग्रीन कराने आए. ये IPL 2026 का उनका पहला ओवर था.

ग्रीन की पहली बॉल पर बडोनी ने सिंगल लिया. अगली बॉल पर स्ट्राइक में कप्तान पंत थे. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर ने पंत को बॉल डाली. जिसमें एक्स्ट्रा बाउंस था. पंत पुल करने के चक्कर में फंस गए. वो शॉर्ट फाइन पर आसान सा कैच दे बैठे. ग्रीन ने पंत को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

इसकी बाद क्रीज पर कदम रखा निकोलस पूरन ने. ओवर की 5वीं बॉल पर पूरन ने ग्रीन को मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया. अपने पहले ओवर में ग्रीन ने 12 रन दिए.

बैटिंग में नॉट आउट रहे

इससे पहले पहले बैटिंग करते हुए KKR की टीम ने 4 विकेट पर 181 रन बनाए. बैटिंग में ग्रीन ने 24 गेंद में 32 रनों की नॉट आउट पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. ग्रीन के अलावा रहाणे ने 41 रन बनाए. अंगकृष रघुवंशी ने 45 रनों की पारी खेली. आखिर में रॉवमन पावेल ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए.

LSG के लिए प्रिंस यादव, मनिमारण सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया.

वीडियो: कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बॉलिंग क्यों नहीं की? KKR के कप्तान ने बताया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()