The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPl 2026 australia head coach Andrew McDonald said cameron green will remain part of the Test

ग्रीन के लिए IPL से बढ़कर है टेस्ट क्रिकेट! KKR को ये बात खल सकती है

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड (Andrew McDonald) ने संकेत दिया है कि ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया लॉन्ग टर्म में टेस्ट टीम में देखना चाहती है.

Advertisement
pic
31 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 05:16 PM IST)
Cameron Green, ipl 2026, Andrew McDonald, Andrew McDonald on cameron Green,
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

KKR की टीम IPL 2026 का अपना पहला मैच हार गई. मैच में कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को बॉलिंग न दिए की खूब चर्चा हुई. कप्तान अजिंक्य रहाणे से भी सवाल किया गया. पर उनके पास भी इसका जवाब नहीं था. ग्रीन ने बॉलिंग क्यों नहीं कराई, इसका जवाब है टेस्ट क्रिकेट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का फोकस.  

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड (Andrew McDonald) ने संकेत दिया है कि ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया लॉन्ग टर्म में टेस्ट टीम में देखना चाहती है. एशेज में खराब परफॉर्मेंस के बावजूद वो इस साल भी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में बने रहेंगे. ऐसा कहना है हेड कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड का.

हाल ही में सेन (SEN) रेडियो पर बातचीत के दौरान मैक्डोनाल्ड से पूछा गया कि क्या ग्रीन टीम में रहेंगे? हेड कोच ने कहा,

इसका जवाब हां है. मुझे इस बारे में सेलेक्टर्स से बात करनी होगी. पैनल में कुछ और लोग भी हैं. लेकिन अगर आप पिछली टीम को देखें, तो उस्मान ख्वाजा रिटायर हो गए हैं. और उन्होंने नंबर 5 की जगह खाली कर दी है.

मैक्डोनाल्ड ने आगे कहा,

मुझे लगता है कि कैमरन ग्रीन काफी अच्छे हैं. शेफील्ड शील्ड लेवल पर उनका एवरेज बता रहा है कि वह वहां सबसे आगे हैं. और यह बस टाइम की बात है, जब ग्रीन ऐसी सिचुएशन में पहुंचेंगे जहां वह ऑस्ट्रेलिया के लिए परफॉर्म कर रहे होंगे. 

साल 2020 में टेस्ट डेब्यू करने वाले कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 37 टेस्ट खेल चुके हैं. उनका बैटिंग एवरेज 32.75 का है. टेस्ट क्रिकेट में ग्रीन ने नाम 2 सेंचुरी हैं. वहीं, बॉलिंग एवरेज की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में ग्रीन का एवरेज करीब 39 का है. जबकि, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बैटिंग एवरेज 45.52 का रहा है.

साल 2024 में पीठ में सर्जरी के कारण उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर रहना पड़ा था. इंग्लैंड टूर पर एशेज सीरीज के लिए उन्हें टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. उनकी जगह मिचेल मार्श को मौका दिया गया था.

ये भी पढ़ें: नसीम शाह को 68 लाख रुपये का पड़ा एक पोस्ट, मरियम नवाज को लेकर ऐसा क्या कहा था?

KKR का हिस्सा हैं ग्रीन

IPL के 19वें सीजन में कैमरन ग्रीन KKR टीम का हिस्सा हैं. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच मैक्डोनाल्ड का मानना है कि IPL में प्लेयर्स पर प्रेशर होता है. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 

IPL में हर प्लेयर से बहुत उम्मीदें होती हैं. लेकिन इस टूर्नामेंट में टीमों को ऑलराउंडर से और ज्यादा उम्मीद होती है.

IPL में बॉलिंग नहीं कर रहे ग्रीन

हेड कोच के बयान से ये तो क्लियर है कि ग्रीन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में रखना चाहता है. IPL के दौरान भी उनके दिमाग में ये बात होगी. इसी के हिसाब से उनका वर्कलोड भी मैनेज किया जाएगा. इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने KKR के मैनेजमेंट से कहा कि वह ग्रीन से शुरुआत के मैचों में गेंदबाजी न कराएं. 

ग्रीन हाल ही में पीठ की चोट से उबरे हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नहीं चाहता कि IPL में ग्रीन को फिर से ऐसी कोई इंजरी हो. शायद इसी के चलते कैमरन ग्रीन ने 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बॉलिंग नहीं की थी. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()