IPL 2026 के बाद 3 कप्तानों की होगी छुट्टी, लिस्ट में हार्दिक का नाम नहीं!
IPL 2026 अब प्लेऑफ के काफी करीब पहुंच चुका है. कई टीमें टॉप चार में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करने में लगी हुई हैं. वहीं कुछ का पत्ता लगभग कट चुका है. अब खबरें आ रही हैं कि इस सीजन के बाद कुछ कप्तानों का भी पत्ता कटने वाला है.

IPL 2026 अब प्लेऑफ के काफी करीब पहुंच चुका है. कई टीमें टॉप चार में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करने में लगी हुई हैं. वहीं कुछ का पत्ता लगभग कट चुका है. अब खबरें आ रही हैं कि इस सीजन के बाद कुछ कप्तानों का भी पत्ता कटने वाला है. इसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel), लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का नाम शामिल है.
तीन कप्तानों का कटेगा पत्तासीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत ने फैंस को पिछले दो सीजन से काफी निराश किया है. टीम इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. उन्होंने 11 मैचों में 27.88 के औसत से 251 रन ही बनाए हैं. वहीं, बतौर कप्तान उनके कई फैसले गलत साबित हुए. अर्शीन कुलकर्णी को ओपनिंग कराने और हिम्मत सिंह को लगातार मौके देने के फैसले की काफी आलोचना हुई थी.
एक फ्रेंचाइजी के लिए तुरंत नतीजे मिलना आम बात है, लेकिन लगातार दो सत्र के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाना लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को शायद ही पसंद आए. गोयनका ने इस सीजन से पहले ही कह दिया था कि प्लेऑफ में पहुंचना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं, टीम को खिताब जीतना होगा. इस सीजन में तो टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई, ऐसे में बड़ा एक्शन हो तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 का बेस्ट कैच! कोहली, डेविड का रिएक्शन देखने लायक है
अक्षर का प्रदर्शन भी नहीं रहा खासदिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल के लिए यह सीजन बुरे सपने जैसा रहा. 12 मैचों में सिर्फ 36 ओवर फेंके हैं और उन्होंने 8.08 के इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, बल्ले से भी वह टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं. साथ ही बतौर कप्तान उनके फैसलों को लेकर भी काफी सवाल किए गए हैं. अभिषेक पोरेल जैसे शानदार बल्लेबाज को नजरअंदाज करने, माधव तिवारी जैसे ऑलराउंडर का लगातार उपयोग न करना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है. दिल्ली कैपटिल्स के मालिक उन्हें हटा सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक,
अक्षर अपनी लीडरशिप साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं. टीम के लिए फैसला लेने के लिए अक्षर ज्यादातर कोच हेमांग बदानी और वेणुगोपाल राव पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में अगर वो अगले साल कप्तानी बरकरार रख पाते हैं तो यह एक चमत्कार ही होगा.
कोलकाता के कप्तान रहाणे की कप्तानी की भी काफी आलोचना हो रही है. कई रिपोर्ट्स में तो पहले से ही दावा किया जा रहा था कि रहाणे तो कप्तान ही इसलिए बने क्योंकि केकेआर के पास कोई विकल्प ही नहीं था. अजिंक्य रहाणे बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस सीजन 133 के स्ट्राइक-रेट से 237 रन ही बनाए हैं. उनके फैसलों पर भी सवाल उठे हैं.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

