अभिषेक शर्मा बुरा फंसे! आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा, अब तगड़ा नुकसान हो गया
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बैटर अभिषेक (Abhishek Sharma) शर्मा पर मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर फाइन लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2 अप्रैल को KKR के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद अभिषेक ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

IPL 2026 में 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में सनराइजर्स के बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए 21 गेंदों पर 46 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े. उनकी आतिशी पारी के चलते हैदराबाद की टीम इस सीजन पहली जीत दर्ज करने में सफल रही.
लेकिन, सनराइजर्स की इस धमाकेदार जीत का मजा उस वक्त किरकिरा हो गया, जब टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर BCCI की तरफ से जुर्माना ठोका गया. इसके अलावा, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया.
अभिषेक पर फाइन की वजह?BCCI की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच में आपत्तिजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि अभिषेक पर जुर्माने की वजह उनका अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं होना है. इसके अलावा, आउट होने के बाद उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. BCCI के मुताबिक,
आउट होने पर हुआ विवादसनराइजर्स के ऑलराउंडर अभिषेक पर केकेआर के खिलाफ मैच में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए मैच फीस का 25 परसेंट फाइन लगाया गया है. इसके अलावा, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. अभिषेक ने मैच रेफरी की सजा को मान लिया है.
केकेआर के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा 9वें ओवर में आउट हुए थे. उन्होंने केकेआर के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर हवाई शॉट खेला. गेंद बाउंड्री की तरफ जाने की बजाय हवा में टंग गई. उनका कैच वरुण चक्रवर्ती ने पकड़ा. वरुण ने यह कैच सफाई से लिया या नहीं. फील्ड अंपायर ने इसके लिए थर्ड अंपायर से मदद मांगी. तीसरे अंपायर ने अभिषेक को आउट दिया. लेकिन, अभिषेक अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे.
ये भी पढ़ें: रहाणे ने इंटेंट पर सवाल उठाने वालों को गंदा सुना दिया, वरुण को लेकर भी बड़ी बात बता दी
फॉर्म में दिखे अभिषेकअभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत की थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में वह सिर्फ 7 रन बना पाए थे. लेकिन, केकेआर के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जोरदार बैटिंग की. उनकी 48 रनों की पारी के चलते सनराइजर्स की टीम 226 रन बनाने में सफल रही. इस मुकाबले में हैदराबाद ने 65 रनों से जीत दर्ज की. अब सनराइजर्स की टीम अपना तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 5 अप्रैल को खेला जाएगा.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)
