CSK में वापस आ रहे हैं सुरेश रैना? इस 'धुएं' की आग उन्होंने ही लगाई
चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 में फ्ल़ॉप रही. टीम केवल चार मैच जीत पाई और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही. अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम मैनेजमेंट बड़े बदलाव कर सकता है.

'मिस्टर IPL' सुरेश रैना (Suresh Raina) की अगले सीजन में वापसी हो सकती है. वो भी उनकी पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में. रैना ने खुद ही कॉमेंट्री करते हुए इस ओर इशारा किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई.
माइकल हसी हैं टीम के कोच25 मई को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी. रैना, आकाश चोपड़ा और संजय बांगर मैच में कॉमेंट्री कर रहे थे. रैना ने यहां दावा किया कि चेन्नई सुपर किंग्स नए बल्लेबाजी कोच को हायर करने के लिए बातचीत कर रही है. माइकल हसी 2018 से चेन्नई सुपर किंग्स में ये जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन अब टीम नया चेहरा चाहती है.
आकाश चोपड़ा ने लिया सुरेश रैना का नामआकाश चोपड़ा ने रैना की ये बात सुनकर कहा,
सुरेश रैना ने IPL 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था जो कि लीग का सबसे तेज अर्धशतक है. वो चेन्नई के लिए 200 मैच में सबसे ज्यादा 5529 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. रैना के बयान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच श्रीराम से भी इसे लेकर सवाल किया गया. श्रीराम ने जवाब में कहा,
यह भी पढ़ें - प्लेऑफ में भले ही नहीं पहुंची लेकिन SRH ने सीजन के अंत में ये सब हासिल किया
अगले सीजन में देखने को मिल सकते हैं बड़े बदलावचेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस सीजन में बहुत खास नहीं रहा. इसका असर पॉइंट्स टेबल पर भी दिखा. चेन्नई अपने 14 मैचों में से केवल चार जीत पाई. IPL के इतिहास में यह पहला मौका है जब टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही. टीम अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी अगले सीजन के लिए लौटेंगे या नहीं ये भी तय नहीं है. उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच के बाद कहा कि वो आने वाले महीनों में फैसला करेंगे.
वीडियो: क्लासेन-हेड की धमाकेदार पारी, सीजन के अंत को यादगार बना गए सनराइज़र्स हैदराबाद

.webp?width=60)

