वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से हुई तो बोले स्टीव वॉ- 'कोई तेंदुलकर नहीं हो सकता'
Vaibhav Sooryavanshi पर राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रुपए खर्च किए थे. उन्होंने 14 साल के खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया और वैभव ने निराश नहीं किया. वो लीग में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. 14 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने डेब्यू किया और फिर शतक भी जड़ दिया. वैभव की तारीफ करने वालों ने उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से भी कर डाली. लेकिन ये तुलना ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव वॉ (Steve Waugh) को पसंद नहीं आई. उनके मुताबिक किसी भी खिलाड़ी की तुलना सचिन से नहीं की जा सकती.
सचिन से नहीं हो सकती वैभव की तुलनावॉ ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा,
स्टीव वॉ ने वैभव की भी तारीफ कीहालांकि वॉ ने वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की. कहा कि 14 साल की उम्र में ये सब करना बहुत बड़ी बात है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा,
यह भी पढ़ें - रोहित को लेकर कही गई ये बातें मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ा देंगी!
वॉ के मुताबिक वैभव ने IPL में डेब्यू कर लिया है लेकिन उनके लिए ये सिर्फ शुरुआत है भर है. इस फॉर्म को जारी रखना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा,
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को एक करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा था. उन्होंने IPL में अब तक सात मैच खेले हैं. इन सात मैचों में उन्होंने 36.00 के औसत से 252 रन बनाए हैं.
वीडियो: तीन IPL टीम्स को प्लेऑफ के टॉप 2 में पहुंचाने वाले पहले कैप्टन बने श्रेयस अय्यर

.webp?width=60)

