पर्पल कैप के नियम जसप्रीत बुमराह के दुश्मन? पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से बड़ी मांग कर दी
MI के स्टार बॉलर Jasprit Bumrah अब तक IPL में कभी पर्पल कैप नहीं जीत पाए हैं. इसको लेकर पूर्व इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने BCCI से पर्पल कैप के रूल्स चेंज करने की आवाज उठाई है.

IPL के सबसे सफल बॉलर्स. जब भी इसकी बात होती है. हमारे दिमाग में 5-6 बॉलर्स के चेहरे सामने आएंगे. और इसमें एक नाम जरूर होगा, स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का. पर क्या आपको पता है वर्ल्ड के बेस्ट बॉलर बुमराह अब तक IPL में कभी पर्पल कैप नहीं जीत पाए हैं. माने बुमरहा के नाम IPL के बेस्ट बॉलर का टाइटल अभी तक चस्पा नहीं हो पाया है. लेकिन, बुमराह ही अकेले ऐसे बॉलर नहीं हैं. सुनील नरेन और राशिद खान भी इसी लिस्ट में आते हैं. ये लिस्ट पूर्व इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) को नहीं भा रही है. इसलिए कैफ ने BCCI से पर्पल कैप के रूल्स चेंज करने की आवाज उठाई है. उन्होंने ये तक कह दिया है कि ये नियम बुमराह के साथ बेईमानी हैं.
कैफ ने क्या कहा?कैफ ने X पर 55 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह पर्पल कैप के रूल्स को बेईमानी बता रहे हैं. कैफ ने वीडियो में बताया,
ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल का नाम 35 प्लेयर में भी नहीं, अबकी बार ये नए चेहरे जाएंगे इंग्लैंड!
इन बॉलर्स को अभी तक पर्पल कैप क्यों नहीं मिली, कैफ ने वो भी बताया. उन्होंने आगे कहा,
कैफ ने BCCI को इन नियमों में बदलाव के लिए सुझाव भी दिए. कैफ ने कहा,
बुमराह के आते MI की बदली किस्ममतजसप्रीत बुमराह IPL 2025 में शुरुआती 4 मैचों में MI के साथ नहीं जुड़ सके थे. जनवरी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान वह चोटिल हो गए थे. उनके आने से पहले MI शुरुआती 5 में से 4 मैच हार गई थी. लेकिन जैसे ही बुमराह की वापसी हुई, मुंबई की टीम ने लगातार 5 मैच जीत लिए हैं. बुमराह ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, और 9 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.50 की रही है.
वीडियो: IPL 2025: कोलकाता ने दिल्ली को हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

.webp?width=60)

