The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2025 LSG Captain rishabh pant should be rested suggested Kris Srikkanth

'ऋषभ पंत नए-नए तरीकों से आउट हो रहे हैं, बाकी मैच न खेलें', श्रीकांत की बात में दम है

LSG के कप्तान ऋषभ पंत को मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. लेकिन इस सीजन में न तो बतौर बल्लेबाज और न ही बतौर कप्तान वह कुछ खास कर पाए हैं.

Advertisement
Rishabh pant, LSG, IPL 2025
ऋषभ पंत के लिए LSG ने 27 करोड़ रुपए खर्च किए थे. (Photo- PTI)
pic
रिया कसाना
20 मई 2025 (अपडेटेड: 20 मई 2025, 11:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2025 में ऋषभ पंत का न तो बल्ला चला न ही कप्तानी में वो कुछ खास कर पाए. टीम के प्लेऑफ की रेस से बाहर होना इस बात का सबूत है कि 27 करोड़ में बिके पंत पैसा वसूल प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब दिग्गज बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत चाहते हैं कि ऋषभ पंत इस सीजन में कोई और मैच न खेलें.

ऋषभ पंत ने किया निराश

श्रीकांत ने यूट्यूब चैनल Cheeka Cheeka पर कहा,

Embed

इस वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने कहा कि पंत उनसे भी ज्यादा गलतियां कर रहे हैं. उन्होंने कहा,

Embed

प्लेऑफ से बाहर LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स को अब दो और मैच खेलने हैं. 22 मई को टीम अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. वहीं 27 मई को उसका सामना आरसीबी से होगा. लेकिन टूर्नामेंट में आगे जाने के लिहाज से टीम के लिए इन दो मैचों का कोई मतलब नहीं है. 19 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद LSG के प्लेऑफ में जाने की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं.

वीडियो: दिग्वेश राठी-अभिषेक शर्मा भिड़ गए, 'दिल्ली के लड़के' का एग्रेशन फिर दिखा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()