The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2025 GT vs RR English Captain Nasser Hussain praises Vaibhav Sooryavanshi for his knock compares him with Sachin Tendulkar

सचिन के साथ खेलने वाले पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा, 'वैभव उनसे आगे निकल...'!

GT के खिलाफ Vaibhav Sooryavanshi ने 35 बॉल्स में सेंचुरी लगाई थी. पूर्व इंग्लिश कप्तान ने वैभव की तुलना Sachin Tendulkar से कर दी है.

Advertisement
Vaibhav Sooryavanshi, Gujrat Titans, Rajasthan Royals, RR, GT, IPL 2025
14 साल के वैभव T20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
1 मई 2025 (पब्लिश्ड: 09:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? ये सवाल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई लोग पूछ चुके हैं. शायद आपकी आंखों के सामने भी आया होगा! इस सवाल के पीछे बिहार का एक 14 साल का क्रिकेटर है, जिसने पूरे क्रिकेटिंग वर्ल्ड को हिला कर रख दिया है. नाम है वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). आलम ये है कि वैभव का जलवा अब इंग्लैंड पहुंच गया है. पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) भी इस युवा की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. बात यही नहीं रुकी, उन्होंने 14 साल के इस लड़के की तुलना महान सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) से कर डाली. साथ ही इंडियन क्रिकेट (Indian Cricket) में गहराई की भी जमकर तारीफ की है.

नासिर ने क्या कहा?

माइकल एथर्टन के साथ Sky Sports क्रिकेट पर बातचीत में नासिर हुसैन ने वैभव के टैलेंट पर बात की. उन्होंने उनके टैलेंट की खूब तारीफ की. पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने बिहार जैसे राज्य की क्रिकेटिंग लेगेसी पर भी बात की. वहां से ऐसा टैलेंट सामने आने पर नासिर ने IPL की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा,

Image embed

ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल का नाम 35 प्लेयर में भी नहीं, अबकी बार ये नए चेहरे जाएंगे इंग्लैंड!

नासिर ने इंडियन क्रिकेट की तारीफ करते हुए कहा, 

Image embed
Image embed

GT के सामने चमके थे वैभव

गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) 205 रनों के टारगेट को चेज कर रही थी. इस दौरान यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग करते हुए धुआंधार बैटिंग की. वैभव ने सिर्फ 35 बॉल्स में सेंचुरी ठोक दी. 14 साल के वैभव T20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्लेयर हैं. साथ ही वह IPL में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले इंडियन भी बन गए हैं. अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने 7 चौके और 11 छक्के जड़ दिए थे. इसके बाद से ही पूरे क्र‍िकेटिंग वर्ल्ड में वैभव की चर्चा है.

वीडियो: IPL 2025: कोलकाता ने दिल्ली को हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()