The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2025 DC vs GT shubman gill fielders mistakes sai kishore on century reaction

गुजरात की शानदार जीत के बाद भी शुभमन गिल को टीम से क्या शिकायत है?

Sai Sudarshan के शतक और कप्तान Shubhman Gill के साथ उनकी 205 रन की साझेदारी से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया.

Advertisement
SAI kishore, delhi capitals, ipl 2025
साई किशोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
18 मई 2025 (अपडेटेड: 18 मई 2025, 12:49 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम IPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंच गई है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम ने 18 मई को इस सीजन में अपनी नौवीं जीत की. गुजरात की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को उसी के घर पर 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. गुजरात के ओपनर्स शुभमन गिल (Shubman Gill) और साई किशोर (Sai Kishore) ने 205 की साझेदारी की. साई किशोर ने इस मैच में शतक लगाकर एक बार फिर ऑरेंज कैप अपने नाम किया. वहीं कप्तान गिल ने भी तूफानी पारी से उनका भरपूर साथ निभाया. 

शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 93 रन की पारी खेली. उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए. उन्होंने मैच के बाद अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी पर बात की. उन्होंने कहा,

Image embed

यह भी पढ़ें - क्या कोहली, क्या रोहित शर्मा...केएल राहुल ने सबको पीछे छोड़ दिया है! 

मैच में 108 रन की पारी खेलने वाले साई किशोर ने अपनी बल्लेबाजी और शुभमन गिल के साथ साझेदारी पर बात की. उन्होंने कहा,

Image embed

गुजरात टाइटंस को अब दो और मैच खेलने वाले हैं. इस समय 18 पॉइंट्स के साथ वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है. हालांकि उनकी जीत ने दिल्ली का काम मुश्किल कर दिया है. 

वीडियो: विराट कोहली के लिए भारत आएंगे एबी डी विलियर्स, बस एक शर्त है!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()