The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2025 Date Announced Start From 21 March Final on 25 May

IPL 2025 के लिए तारीखों का एलान, इस दिन खेला जाएगा फाइनल

IPL 2025 की तारीखों का एलान हो गया है. 12 जनवरी को हुई BCCI की बैठक में ये फैसला लिया गया. साथ ही नए कोषाध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति को लेकर फैसले लिए गए. पता है इस मीटिंग में BCCI ने जय शाह के स्थान पर किसे चुना है?

Advertisement
IPL Trophy
IPL 2025 का फाइनल मई में खेला जाएगा. (तस्वीर: BCCI)
pic
रवि सुमन
12 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2025, 10:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) की शुरुआत 21 मार्च से होगी और इसका फाइनल 25 मई 2025 को खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस जानकारी की पुष्टि की है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 जनवरी को हुई BCCI की बैठक में नए कोषाध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति को लेकर फैसले लिए गए. असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया ने सचिव के रूप में जय शाह का स्थान लिया है. वहीं प्रभतेज भाटिया कोषाध्यक्ष बने हैं. इस बैठक में उनके आगे की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई. बताया गया कि वुमन प्रीमियर लीग (WPL) का वैन्यू भी लगभग तय कर लिया गया है.

2024 में IPL की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी. पहले मैच में RCB और CSK का मुकाबला हुआ था. इसका फाइनल 26 मई को खेला गया था. फाइनल मुकाबले में KKR की जीत हुई थी. 

इससे पहले, इस साल के लिए राजीव शुक्ला ने गलती से 23 मार्च की तारीख का एलान कर दिया था. बाद में उन्होंने सुधार करते हुए बताया कि इस सीजन की शुरुआत 21 मार्च से होगी. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले असमंजस में स्टेट असोसिएशंस, दो 'अतरंगी' नियमों का क्या करेगी BCCI?

IPL 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्शन रखा गया था. कुल 182 खिलाड़ी 639.15 करोड़ रुपये में बिके. 10 टीमों में से ज्यादातर ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा. नीलामी के पहले, कई नियमों के बारे में टीमों और BCCI के बीच चर्चा हुई थी.

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में बिकने के बाद IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. उनके बाद श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़ रुपये) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) का स्थान रहा. इस बीच, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी की बोली नहीं लगी. किसी फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई.

और क्या-क्या बताया?

18-19 जनवरी को होने वाली BCCI की अगली बैठक में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम को फाइनल रूप देने पर ध्यान दिया जाएगा. IPL 2025, 21 मार्च से शुरू होने वाला है, ऐसे में नवनियुक्त BCCI सचिव ने आगे के व्यस्त कार्यक्रम पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि लगातार होने वाले कार्यक्रमों पर काफी ध्यान देने की जरूरत होगी.

वीडियो: IPL Auctions: Bihar के इस लड़के के लिए लड़ पड़ी टीमें

Advertisement

Advertisement

()