The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2025 bcci double standard for imposing fine on players virat kohli digvesh rathi aakash chopra questions

IPL में फाइन लगाने पर BCCI दिखा रही डबल स्टैंटर्ड! पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली का सेलिब्रेशन भी अग्रेसिव ही था, लेकिन उन पर कोई फाइन नहीं लगाया गया.

Advertisement
ipl 2025 bcci double standard for imposing fine on players virat kohli digvesh rathi aakash chopra questions
लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी पर दो बार फाइन लग चुका है. (Photo- PTI)
pic
रिया कसाना
22 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 11:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2025 में कई प्लेयर्स अपने एनिमेटेड सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में रहे हैं. फिर चाहे दिग्वेश राठी को ले लें. या इंडियन टीम के स्टार बैटर विराट कहोली को. दिग्वेश पर BCCI एक्शन भी ले चुकी है. लेकिन विराट के साथ बोर्ड ने ऐसा कुछ नहीं किया. इसी को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का बयान सामने आया है. आकाश ने खिलाड़ियों को सजा देने के मामले में भेदभाव की बात सामने रखी है. 

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

Embed

यह भी पढ़ें - घरेलू हिंसा में क्रिकेटर अमित मिश्रा का नाम, फोटो लेग स्पिनर अमित मिश्रा की लगा दी, बवाल हो गया

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली का सेलिब्रेशन भी अग्रेसिव ही था. उन्होंने कहा,

Embed

आकाश चोपड़ा का कहना है कि बीसीसीआई को नियमों को लेकर स्पष्टता रखनी चाहिए. उन्होंने कहा,

Embed

आकाश ने आगे कहा कि यह भी हो सकता है कि गर्वनिंग काउंसिल युवा खिलाड़ियों को अभी से लाइन पर रखना चाहती हो. अगर यह खिलाड़ी अभी ऐसा करेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि, ऐसा है तो यह बात भी बताई जानी चाहिए कि युवा खिलाड़ियों के लिए वह ज्यादा सख्त है. ताकि लोग यह न सोचें कि भेदभाव हो रहा है.

वीडियो: विराट कोहली ने जश्न मनाया तो नाराज हो गए श्रेयस अय्यर

Advertisement

Advertisement

()