The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023Ajinkya Rahane post match comments on MS Dhoni after 19 ball 50 vs MI

'माही भाई की ख़ास बात ये है कि...' - मुंबई के बॉलर्स को कूटकर क्या बोले रहाणे?

रहाणे ने जड़ी IPL 2023 की सबसे तेज़ फिफ्टी.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023, 12:33 PM IST)
Ajinkya Rahane reveals big secret of MS Dhoni after 50 against MI
माही पर क्या बोले रहाणे? (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अजिंक्य रहाणे की आखिरी यादगार IPL पारी कौन सी थी? याद करना मुश्किल है ना? पर 34 साल के रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को एक शानदार जीत दिलाई. इस मैच में रहाणे ने IPL 2023 का सबसे तेज़ पचासा भी जड़ा. रहाणे ने 19 बॉल में ही 50 रन पूरे कर लिए थे. इससे पहले शार्दुल ठाकुर और जॉस बटलर ने 20 गेंदों पर अपने-अपने पचासे बनाए थे.

रहाणे के नाम इस पारी में एक और रिकॉर्ड जुड़ा है. उसके बारे में भी बताएंगे, पर उससे पहले ये जान लीजिए कि इस शानदार पारी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व प्लेयर ने क्या कहा. रहाणे ने माही यानी एमएस धोनी से जुड़ी एक ख़ास बात का खुलासा किया है. रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन में कहा -

मुझे बहुत मज़ा आया. मुझे टॉस से ठीक पहले पता चला (कि मैं खेल रहा हूं). मोईन की तबीयत ठीक नहीं थी. फ्लेमिंग ने बताया कि मैं खेल रहा हूं. मेरा डोमेस्टिक सीज़न अच्छा रहा. मैं अपना शेप मेनटेन करने की कोशिश करता हूं. टाइमिंग पर फोकस करता हूं. आपको सिर्फ ये सोचना होता है, कि आप कैसा फील करते हैं.

रहाणे ने आगे कहा -

IPL एक लंबा टूर्नामेंट है. आपको नहीं पता आपको कब मौका मिल जाएगा. मैं हमेशा वानखेडे में खेलना इंजॉय करता हूं. मैंने यहां कभी कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. मैं यहां एक टेस्ट मैच खेलना चाहता हूं. माही भाई और (स्टीफन) फ्लेमिंग की ख़ास बात ये है कि वो सबको आज़ादी देते हैं. माही भाई ने मुझसे कहा था, अच्छे से तैयारी करना.

अब रहाणे का दूसरा रिकॉर्ड भी जान लीजिए. CSK के लिए किसी भी बल्लेबाज़ ने सबसे तेज़ 16 बॉल पर पचासा जड़ा है. ये नाम सुरेश रैना का है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अब रहाणे का नाम है. रहाणे से पहले मोईन अली आते थे. उन्होंने भी 19 बॉल में पचासा ठोका था. यानी इन दोनों प्लेयर्स ने CSK के लिए जॉइंट दूसरी सबसे तेज़ फिफ्टी लगाई है.

मैच में क्या हुआ?

अजिंक्या से जुड़ी तमाम बातों के बाद मैच पर लौटते हैं. CSK ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. पावरप्ले में अच्छी शुरुआत के बाद मुंबई की टीम CSK के स्पिनर्स के आग फैल गई. टीम ने किसी तरह अपने 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए. मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. CSK के लिए रविंद्र जडेजा ने तीन, जबकि तुषार देशपांडे और मिचल सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए.

जवाब में CSK ने अजिंक्य रहाणे की ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी, और रुतुराज गायकवाड़ के 40 रन की मदद से सिर्फ तीन विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. ये CSK की लगातार दूसरी जीत और मुंबई की लगातार दूसरी हार थी. 
 

वीडियो: MS धोनी के बारे में ये आंकड़ा फ़ैन्स को पसंद नहीं आएगा

Advertisement

Advertisement

()