The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Zaheer Khan And Yusuf pathan expresses disappointment over Umran Malik

उमरान मलिक कहां हैं? टीम के कप्तान को ही नहीं पता...जहीर और पठान भड़क क्या बोले?

SRH के कप्तान मार्करम ने उमरान पर जो कहा, कोई विश्वास नहीं कर पाया.

Advertisement
Umran malik, Zaheer khan, IPL
उमरान मलिक को मौका नहीं मिलने पर निराश हुए दिग्गज
pic
रविराज भारद्वाज
19 मई 2023 (Updated: 19 मई 2023, 12:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

'ईमानदारी से कहूं तो उनके बारे में मुझे नहीं पता...' ये बात सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने उमरान मलिक (Umran Malik) को लेकर कही. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान. मार्करम का ये बयान सामने आते ही क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया. हैदराबाद के कप्तान के इस बयान को सुन कई दिग्गज क्रिकेटर हैरान रह गए. 

पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने क्या कहा, वो जान लीजिए. टॉस के दौरान मार्करम ने कहा,

‘ईमानदारी से कहूं तो उमरान के बारे में मुझे नहीं पता है. निश्चित रूप से, वो एक्स फैक्टर वाले खिलाड़ी हैं, जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं. लेकिन मुझे सच में नहीं पता कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है. उनके पास बहुत सारे एक्स फैक्टर हैं.’

जहीर खान ने उठाए सवाल

मार्करम के इस बयान को लेकर दिग्गज फास्ट बॉलर जहीर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उमरान मलिक को उनकी फ्रेंचाइजी ने ठीक से हैंडल नहीं किया है. जिस तरह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें संभाला, मुझे लगता है कि हैदराबाद को उनका ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए था. ऐसा लगता है कि उन्होंने उसे ज्यादा मौका नहीं दिया.

जहीर खान ने आगे कहा कि जब भी आप किसी युवा तेज गेंदबाज की बात करते हैं, तो आपको उसके लिए टीम में माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए. उन्हें मार्गदर्शन की जरूरत है. दुर्भाग्य से, हैदराबाद की टीम में उन्हें यह नहीं मिल रहा है. और यही वजह है कि उमरान का सीजन ऐसा जा रहा है.

यूसुफ पठान टीम मैनेजमेंट पर भड़के

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने भी हैदराबाद टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में उसने शानदार प्रदर्शन किया. पूरी टीम मैनेजमेंट ने इसका क्रेडिट भी लिया. लेकिन इस साल उन्हें अकेला छोड़ दिया गया. इसी तरह आप अभिषेक शर्मा को भी देख सकते हैं. उन्होंने पिछले साल हैदराबाद के लिए ओपनिंग करते हुए काफी रन बनाए थे, लेकिन इस साल उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए गए. टीम मैनेजमेंट अपने प्लेयरों पर भरोसा नहीं कर रही है, बल्कि विरोधी टीम को देखकर प्लेइंग-11 बदल रही है. 

उमरान मलिक के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन उन्हें सात मैच ही खेलने का मौका मिला है. जिसमें उन्होंने 35.20 की औसत से 5 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनकी इकॉनमी भी 10.35 की रही. हालांकि पिछले सीज़न की बात करें तो उमरान मलिक 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीज़न' बने थे. इस दौरान उन्होंने 14 मैच में 20.18 की औसत से 22 विकेट हासिल किए थे. जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए T20I और वनडे खेलने का मौका मिला था.

वीडियो: विराट नवीन की लड़ाई का सिलसिला, एकाना में लगे विराट-विराट के नारे

Advertisement

Advertisement

()