The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Virender sehwag slams Shubman Gill batting approach after GT beat PBKS

'जोरदार थप्पड़ खा बैठेंगे'...सहवाग ने शुभमन गिल को बहुत बुरा सुना डाला!

हंसते हंसाने वाले सहवाग गुस्सा गए. बोले- तो हार जाती गुजरात की टीम...

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023, 04:18 PM IST)
Shubman Gill, Virender Sehwag, IPL
गिल से नाराज हुए सहवाग! (PTI/Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

'जिस वक्त आप टीम की बजाय अपनी खुद की परफॉर्मेंस के बारे में सोचने लगते हैं, तो फिर आप क्रिकेट से एक जोरदार थप्पड़ खा बैठते हैं...', ये बात कही है इंडियन टीम के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने. युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर. दरअसल गिल ने गुरुवार, 13 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में 67 रन की पारी खेली. हालांकि इसके लिए उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया. 

गिल हालांकि मैच फिनिश नहीं कर पाए और आखिरी ओवर में आउट हो गए. इसी बात को लेकर वीरू ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. सहवाग के मुताबिक कोई भी प्लेयर जब टीम के बजाए अपने खुद के प्रदर्शन के बारे में सोचने लगता है, तो वो मुश्किल में फंस जाता है. उन्होंने क्रिकबज़ के साथ बातचीत में कहा,

‘यह क्रिकेट है. जिस वक्त आप टीम की बजाय अपनी खुद की परफॉर्मेंस पर सोचने लगते हैं तो फिर आप क्रिकेट से एक जोरदार थप्पड़ खा बैठते हैं. आप इस तरह नहीं सोच सकते. उन्होंने जैसी बल्लेबाजी फिफ्टी के बाद में की, वैसी अगर फिफ्टी के पहले कर लेते तो वह टीम के लिए कुछ गेंदें और बचा सकते थे.’

सहवाग ने आगे कहा कि अगर गिल फिफ्टी पूरी करने से पहले आउट हो गए होते तो गुजरात की टीम काफी मुश्किल में फंस जाती. उन्होंने कहा,

‘गिल ने 49 गेंद पर 67 रन बनाए लेकिन उन्होंने फिफ्टी कब पूरी की थी? शायद 41-42 गेंद पर अर्धशतक बनाया था. यानी आखिरी 7-8 गेंदों में उन्होंने 17 रन बनाए. उन्होंने तेजी से रन तब बनाना शुरू किए जब उनकी फिफ्टी हो गई. अगर वह ऐसे में फिफ्टी से चूक जाते तो गुजरात आखिरी ओवर में 7 की बजाय 17 रन चेज़ कर रही होती. आप यह नहीं सोच सकते कि पहले फिफ्टी बना लूं और मैच तो हम कैसे भी जीत ही जाएंगे.’

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए. मैथ्यू शॉर्ट ने 36, भानुका राजपक्षे ने 20 और जीतेश शर्मा ने 25 रन बनाए. शाहरुख़ ने आखिर में 9 बॉल में तेजी से 22 रन बनाकर अपनी टीम को 150 के आंकड़े के पार पहुंचाया. गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने 2 विकेट हासिल किया.

154 का टारगेट चेज करने उतरी गुजरात की टीम को मजबूत शुरुआत मिली. 4.3 ओवर में शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने मिलकर 48 रन बना दिए. इसके बाद साहा को कगिसो रबाडा ने वापस पवेलियन भेज दिया. साई सुदर्शन ने 19 रन बनाए. सैम करन ने पारी के आखिरी ओवर में शुभमन गिल को एक शानदार बॉल पर बोल्ड किया. गिल ने 49 बॉल पर 67 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया. पर तब तक मैच का रुख बदल चुका था. डेविड मिलर क्रीज़ पर बने हुए थे. गिल के विकेट के बाद क्रीज़ पर आए राहुल तेवतिया ने चौका मार गुजरात को 6 विकेट से मैच जिता दिया. 

वीडियो: 2003 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सचिन तेंडुलकर ने कैसे वीरेन्द्र सहवाग को बचाया?

Advertisement

Advertisement

()