The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Stephen Fleming reveals MS Dhoni is playing despite not being 100 percent fit.

धोनी के घुटनों में चोट है? कोच फ्लेमिंग की इस बात पर फैंस भरोसा नहीं कर पाएंगे!

धोनी के लंबे-लंबे छक्के तो दिख रहे, मगर ये दिक्कत आप नहीं पकड़ पाए...

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023, 05:48 PM IST)
MS Dhoni, Stefan Fleming, CSK vs RR
फ्लेमिंग ने धोनी की फिटनेस को लेकर दिया अपडेट (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 41 साल के हो चुके हैं और आए दिन उनके रिटायरमेंट की बात होती रहती है. खासकर इस IPL सीज़न के शुरू होने से पहले ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये उनका आखिरी IPL होगा. लेकिन माही के दिमाग में क्या चलता है, वो तो उन्हीं को पता होता है. और इस सीज़न जिस तरह से धोनी बैटिंग कर रहे हैं, वो देख लोग उनके रिटायरमेंट की बात भूल चुके हैं. हालांकि माही इस सीज़न चोट से जूझ रहे हैं. जिसका खुलासा टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया है.

माही ने बुधवार, 12 मार्च को राजस्थान के खिलाफ सिर्फ़ 17 गेंदों पर 32 रन बनाए. उनकी इस पारी में एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे. जिसमें से दो छक्के संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में आए. हालांकि टीम के कोच फ्लेमिंग के मुताबिक माही ने इस टूर्नामेंट में खुद को तैयार रखने के लिए काफी मेहनत की है.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी 100 फीसदी मैच फिट नहीं हैं. उन्होंने कहा,

‘वो घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. जिसे आप उनके मूवमेंट्स में देख सकते हैं और इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतें भी हो रही हैं. उनकी फिटनेस काफी प्रोफेशनल रही है. वह टूर्नामेंट से महीनों पहले ट्रेनिंग के लिए यहां आ जाते हैं और फॉर्म में वापसी के लिए काफी मेहनत करते हैं. आप अभी भी देख सकते हैं कि वो काफी अच्छा खेल रहे हैं. हमें हमेशा इस बात का भरोसा होता है कि वह खुद को काफी अच्छे से मैनेज करते हैं. वो बदलते दौर के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं.’

#CSK vs RR

मैच की बात करें तो राजस्थान के लिए जॉस बटलर ने 52 रन की पारी खेली. नंबर तीन पर आए देवदत्त पडिक्कल ने 38 रन बनाए. जबकि अश्विन और हेटमायर ने 30-30 रन का योगदान दिया. राजस्थान की टीम ने 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 175 रन का टोटल खड़ा किया. चेन्नई के लिए आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट निकाले. जबकि मोईन को एक विकेट मिला.

जवाब में CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद डेवन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की. रहाणे 31 रन बनाकर आउट हुए. जबकि कॉन्वे ने 50 रन बनाए. रविंद्र जडेजा 15 गेंदों पर 25 जबकि एमएस धोनी 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद लौटे. CSK की पारी 172 रन पर खत्म हुई. और वे 3 रनों से मैच हार गए.
 

वीडियो: एमएस धोनी को चेपॉक में पहली बार एंट्री लेते देख दंग रहे गए विदेशी

Advertisement

Advertisement

()