अर्जुन तेंडुलकर की बड़ी कमी रोहित जानते हैं, मौका देकर अंजाम भुगतना पड़ा?
कमेंटेटर साइमन डूल ने अर्जुन तेंडुलकर को लेकर बड़ी बात कही...
.webp?width=210)
अर्जुन तेंडुलकर (Arjun Tendulkar). काफी इंतजार के बाद IPL डेब्यू करने वाले अर्जुन लगातार चर्चा में हैं. पहले आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड कर वो चर्चा में आए, फिर 31 रन खाकर वो घेरे भी गए. पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में अर्जुन को 3 ओवर में 48 रन खाने पड़े.
हालांकि इसके बाद भी अर्जुन को गुजरात के खिलाफ मैच में मौका मिला. और उन्होंने बॉलिंग की शुरुआत करते हुए दो गजब के ओवर डाला. महज 9 रन देकर ऋद्धिमान साहा का विकेट भी लिया. हालांकि इसके बाद उन्हें बॉलिंग करने का मौका नहीं मिला. ऐसे में क्रिकेट कमेंटेटर साइमन डूल ने अर्जुन के मुंबई इंडियंस में रोल को लेकर बात की. उन्होंने क्रिकबज़ से बात करते हुए कहा,
‘एक युवा खिलाड़ी (अर्जुन तेंदुलकर) को एक खराब मैच के बाद इतनी चर्चा में ले आना ठीक बात नहीं है. क्योंकि असल में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन मैं बहुत ईमानदारी से सोचता हूं कि रोहित शर्मा को पता है कि वो अभी डेथ बोलर नहीं है. वो ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो आखिरी चार या पांच ओवरों में बोलिंग करें. लेकिन रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ उन्हें मौका दिया और इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ा.’
डूल ने आगे कहा,
मैच में क्या हुआ?‘मुझे लगता है कि वो ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर की तरह हैं, जो दो से तीन ओवर आगे की ओर फेंकते हैं. जहां गेंद थोड़ी स्विंग होती है और फिर आप उनके बारे में भूल जाते हैं. वो इस समय इतना अनुभवी नहीं है कि पारी के आखिरी ओवर्स में गेंदबाजी कर सके.’
मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. गुजरात की शुरुआत खराब रही और 12 रन के स्कोर पर ऋद्धिमान साहा आउट हो गए. इसके बाद शुभमन गिल ने पहले कप्तान पंड्या और फिर विजय शंकर के साथ छोटी-छोटी पार्टनरशिप की. गिल ने 34 गेंद पर 56 रन बनाए. 12.2 ओवर खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट खोकर 101 रन था. ऐसा लग रहा था कि स्कोर 170-180 के आसपास रहेगा.
लेकिन असली खेल शुरू हुआ 15वें ओवर से. जहां अभिनव मनोहर ने पीयूष चावला के ओवर में 17 रन कूट दिए. वहीं इसके बाद मिलर के साथ मिलकर मनोहर ने राइली मेरेडिथ के 17वें ओवर में 13 रन जोड़े. वहीं गेम चेंजिंग ओवर बना कैमरन ग्रीन का 18वां ओवर. जिसमें दोनों प्लेयर्स ने मिलकर 22 रन कूट दिए. अभिनव ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए. इसमें तीन छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. बाद में मिलर ने तेवतिया के साथ मिलकर 19वें ओवर में 19 रन और आखिरी ओवर में 16 रन जोड़ गुजरात के स्कोर को 207 रन तक पहुंचा दिया. आखिरी पांच ओवर में गुजरात ने कुल 77 रन बटोरे. मिलर ने 22 गेंद पर 46 रन बनाए. जबकि तेवतिया 5 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे.
जवाब में मुंबई की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. 59 रन के स्कोर तक मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद नेहाल वढेरा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर तेजी से रन बनाने की कोशिश की. लेकिन सूर्या को नूर अहमद ने कॉट एंड बोल्ड कर मुंबई की रही सही उम्मीदें खत्म कर दीं. सूर्या ने 12 गेंद पर 23 रन बनाए, जबकि वढेरा 21 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए. मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी और मैच 55 रन से हार गई.
वीडियो: अर्जुन तेंडुलकर बैटिंग करने आए और सचिन के इस आंकड़े को पीछे छोड़ गए

