रिंकू सिंह के लिए असली खुशी तो अब आई है, शाहरूख ने बहुत बड़ा वादा कर दिया
शाहरूख ने ऐसा वादा कर दिया, रिंकू ने सपने में भी नहीं सोचा होगा!
.webp?width=210)
'मैं तुम्हारी शादी अटेंड करूंगा और डांस भी करूंगा'...ये बात कही है बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने. KKR के इनफॉर्म प्लेयर रिंकू सिंह (Rinku singh) से. अचानक से शाहरुख ने ये बात क्यों बोली? वो भी जान लीजिए.
दरअसल बुधवार, 26 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया. जिसमें KKR ने 21 रन से जीत हासिल की. मैच के बाद जियो सिनेमा के कमेंटेटर ने रिंकू से पूछा कि गुजरात के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर मैच जिताने के बाद शाहरूख खान से उनकी क्या बात हुई? इसका जवाब देते हुए रिंकू ने कहा,
#Shahrukh ने दी थी बधाईइससे पहले गुजरात के खिलाफ रिंकू की धमाकेदार पारी के बाद शाहरूख खान ने युवा बल्लेबाज़ को बधाई दी थी. दरअसल, शाहरुख ने रिंकू सिंह की धाकड़ पारी के बाद अपनी फिल्म पठान का एक पोस्टर ट्वीट किया था. पोस्टर में शाहरुख की बॉडी पर रिंकू का चेहरा लगा था. इसके साथ शाहरुख ने लिखा,
रिंकू सिंह ने शाहरुख के इस ट्वीट का रिप्लाई भी दिया. शाहरुख के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रिंकू ने लिखा,
दरअसल रिंकू सिंह 9 अप्रैल को गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में यश दयाल की पांच गेंद पर लगातार पांच छक्के लगा टीम को जीत दिला दी थी. रिंकू यहीं नहीं रुके, इसके बाद भी उन्होंने कोलकाता के लिए कमाल दिखाना जारी रखा. अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में रिंकू के नाम 62.75 की औसत से कुल 251 रन है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.86 का रहा है. इन 8 मैचों में रिंकू चार बार नॉटआउट भी रहे हैं. रिंकू को साल 2018 में KKR ने पहली बार खरीदा था. तब KKR ने उनके लिए 80 लाख रुपये की बोली लगाई थी. उसके बाद से ही रिंकू KKR के साथ हैं.
वीडियो: मोहम्मद सिराज की एक गेंद ने RCB को ज्यादा पिटने से बचा लिया

.webp?width=60)

