The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Sanju samson says he has enough omlettes before the match and give brilliant performance vs GT

'आज ऑमलेट नहीं खाऊंगा', संजू सैमसन ने मैच से पहले और बाद में जो कहा, वो वायरल है!

सैमसन ने साबित किया- जो मैं बोलता है, वो मैं करता है...

Advertisement
pic
17 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023, 12:40 PM IST)
Sanju samson, IPL, IPL 2023
बेहतरीन टच में दिख सैमसन (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान रॉयल्स का IPL 2023 में शानदार अभियान जारी है. रविवार, 16 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने सीजन में चौथी जीत दर्ज की है. टीम की जीत के हीरो रहे शिमरोन हेटमायर और कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson). सैमसन ने इस मैच में 32 गेंद में 60 रन बनाए. पर इस पारी से ज्यादा खास था उनका ऐलान जो उन्होंने मैच से पहले ही कर दिया था. 

पिछले 2 मैचों में शून्य पर आउट हुए सैमसन से जब गुजरात वाले मैच से पहले उनके फॉर्म पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा-

‘मुझे लगता है कि दो डक के साथ मैंने पर्याप्त ऑमलेट खा लिया है. अब आज कुछ रन बनाने का समय है...’

और उसके बाद संजू ने ये करके भी दिखा दिया. अपनी 60 रन की शानदार पारी में सैमसन ने तीन चौके और छह छक्के लगाए. जिसमें तीन छक्के राशिद खान के एक ओवर में ही लगाए. मैच के बाद सैमसन ने एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने खुद की फोटो शेयर की. साथ ही उन्होंने इस कैप्शन में 'हम्मम' लिखा. 

जिसका साफ संकेत ये माना जा सकता है कि संजू अपनी बात पर पूरी तरह से खरे उतरे.

मैच में क्या हुआ?

पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर्स में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए. टीम के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 46, जबकि शुभमन गिल ने 45, कप्तान हार्दिक ने 28, अभिनव मनोहर ने 27 और साईं सुदर्शन ने 20 रन बनाए.

राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. जबकि एडम ज़ैम्पा, युज़वेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट निकाला. जवाब में राजस्थान की शुरुआत ठीक नहीं हुई. यशस्वी जायसवाल एक और जॉस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए.

देवदत्त पडिक्कल ने 26 रन बनाए. जबकि ध्रुव जुरेल और रवि अश्विन ने दस-दस रन का योगदान दिया. अश्विन ने अपने दस रन के लिए सिर्फ़ तीन गेंदें खेलीं. रियान पराग एक बार फिर फेल रहे. उन्होंने सात गेंदों में पांच रन की पारी खेली. राजस्थान के स्टार रहे कैप्टन संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर. संजू ने सिर्फ़ 32 गेंदों पर 60 रन बनाए. जबकि हेटमायर 26 गेंदों पर 56 रन बनाकर नाबाद लौटे. राजस्थान की पांच मैच में ये चौथी जीत है और टीम 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है.

वीडियो: Kl Rahul की बैटिंग नहीं इस गलती ने LSG को मैच हरा दिया

Advertisement

Advertisement

()