The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2023 RCB Virat Kohli security breach in PBKS match police arrest three accused

कोहली के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था! पुलिस ने तीन को पकड़ा है

तीनों पर पहले से कई केस दर्ज है.

Advertisement
pic
22 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023, 04:53 PM IST)
ipl 2023 RCB Virat Kohli security breach in PBKS match police arrest three accused
पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड के चलते पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2023 में रॉयल चेलैंजर्स बेंगलुरू (RCB) और किंग्स इलेविन पंजाब (PBKS) के बीच 20 अप्रैल को चंडीगढ़ में मैच खेला गया. इस मैच में कोहली (Virat Kohli) और RCB की पूरी टीम आईटी पार्क इलाके के जिस होटल में रुकी थी, वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आजतक की खबर के मुताबिक इन तीनों पर पहले से कई केस दर्ज हैं.

20 अप्रैल की रात की आईटी पार्क पुलिस को जानकारी मिली कि कोहली और RCB टीम के होटल में रोहित, मोहित भारद्वाज और नवीन भी कमरा बुक करा कर ठहरे हुए हैं. पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड के चलते पुलिस ने तीनों को प्रिवेंटिव एक्शन के तहत गिरफ्तार कर लिया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ये तीनों होटल के उस फ्लोर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जहां कोहली और RCB की एक टीम ठहरी हुई थी. किंग्स इलेविन पंजाब खिलाफ मैच से पहले RCB की टीम आईटी पार्क के होटल की चौथी और पांचवी मंजिल पर ठहरी थी. पांचवी मंजिल पर विराट कोहली समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों के कमरे थे. चौथी मंजिल पर क्रिकेट टीम के साथ आया स्टाफ रुका हुआ था. वहीं पुलिस ने इन तीनों को होटल की तीसरी मंजिल पर बुक किए गए उनके कमरे से गिरफ्तार किया.

तीनों 20 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर कमरे में पहुंचे थे. होटल में बुकिंग एक दिन के लिए कराई गई थी. 21 अप्रैल, शुक्रवार को RCB टीम के होटल से जाते ही तीनों कमरा छोड़ने वाले थे. 

आजतक से जुड़े ललित शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को अंदेशा था कि हिरासत में लिए गए युवकों के पास अवैध हथियार हो सकते हैं. इसके चलते पुलिस ने देर रात ही तीनों के कमरे समेत पूरे होटल में सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलिस ने तीनों की कार की तलाशी लेने के बाद उसे जप्त कर लिया.

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आजतक की खबर के मुताबिक पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं तीनों के तार इंटरनेशनल मैच बुक्की के साथ तो नहीं जुड़े थे.

मैच की डीटेल्स 

RCB और PBKS के बीच खेले गए IPL 2023 के 27वें मैच में कोहली ने कप्तानी की. रेगुलर कप्तान फाफ डु प्लेसिस इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर दूसरी पारी में शामिल हुए. ये मैच RCB ने 24 रन से जीता. RCB के लिए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज मैन ऑफ दी मैच रहे. 

वीडियो: सिराज ने RCB को मैच जिताकर अपनी फील्डिंग, बोलिंग पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()