The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: MS Dhoni played a brilliant knock vs Rajasthan Royals Viral

धोनी जिताते-जिताते रह गए, फैंस ने इंटरनेट हिला दिया, एक बोला- मैं बच्चों को बताऊंगा...

फैंस हों तो धोनी के जैसे...

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023, 11:09 AM IST)
IPL 2023: MS Dhoni played a brilliant knock vs Rajasthan Royals Viral
धोनी ने ताबड़तोड़ पारी खेली. (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni). क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक. दो साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी इस साल IPL में गजब के टच में नजर आ रहे हैं. एक बार फिर फैन्स विंटेज धोनी को देख पा रहे हैं. जिसकी एक बेहतरीन झलक देखने को मिली राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR) के खिलाफ मैच में. हालांकि इस बार धोनी अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन अपना वो रुप दिखा दिया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं.

माही ने इस मैच में सिर्फ़ 17 गेंदों पर 32 रन बनाए. उनकी इस पारी में एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे. जिनमें से दो छक्के संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में आए. बावजूद इसके चेन्नई ये मुकाबला तीन रन से हार गई. लेकिन इस पारी की बदौलत थला सोशल मीडिया पर छा गए. फैन्स ने उनकी पारी को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दिए.

एक यूजर ने लिखा,

‘धोनी 41 साल की उम्र में इतना अच्छा खेल रहे हैं. क्रिकेट में सबसे कठिन काम है, फिनिशिंग. हम सभी जानते थे कि 18 गेंद में 54 रन बनाना काफी मुश्किल होने वाला था, लेकिन धोनी ने लगभग अपनी टीम को जीत दिला दी. धोनी अब कोई आम व्यक्ति नहीं है, वो एक इमोशन हैं.’

वहीं एक और यूजर ने लिखा,

धोनी सिर्फ विकेट के पीछे से ही नहीं, आगे से भी गेम को पलट सकते हैं.

एक यूजर ने लिखा,

‘मैं अपने बच्चों को बताऊंगा कि धोनी की फिनिशिंग देखने के लिए विरोधी टीम के फैन्स भी उत्साहित रहते हैं.’

एक और यूजर ने लिखा,

‘इस आदमी की वजह से हर किसी को लग रहा था कि चेन्नई के पास मैच जीतने का एक मौका था. 41 साल की उम्र में भी माही को लोग आशा भरी नजरों स देख रहे हैं. MS धोनी द लेजेंड.’

#CSK vs RR

मैच की बात करें तो राजस्थान के लिए जॉस बटलर ने 52 रन की पारी खेली. नंबर तीन पर आए देवदत्त पडिक्कल ने 38 रन बनाए. जबकि अश्विन और हेटमायर ने 30-30 रन का योगदान दिया. राजस्थान की टीम ने 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 175 रन का टोटल खड़ा किया. चेन्नई के लिए आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट निकाले. जबकि मोईन को एक विकेट मिला.

जवाब में CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद डेवन कॉन्वे और अंजिक्य रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की. रहाणे 31 रन बनाकर आउट हुए. जबकि कॉन्वे ने 50 रन बनाए. रविंद्र जडेजा 15 गेंदों पर 25 जबकि एमएस धोनी 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद लौटे. CSK की पारी 172 रन पर खत्म हुई.

वीडियो: सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर ट्विटर पर क्या हंगामा हो गया?

Advertisement

Advertisement

()