The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Mohit sharma says ball didnot landed where he wanted in the match vs CSK

'रात भर सोया नहीं', मोहित शर्मा ने किए खुलासे, आखिरी दो गेंद डालते वक्त क्या सोच रहे थे?

फाइनल में CSK की सांसें अटकाने वाले मोहित शर्मा ने किए खुलासे.

Advertisement
Mohit Sharma, Gujarat Titans, IPL Final
मोहित शर्मा को इस बात का है मलाल (PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
31 मई 2023 (Updated: 31 मई 2023, 04:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुजरात टाइटंस की टीम लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनते-बनते रह गई. फाइनल मुकाबले में गुजरात को चेन्नई के खिलाफ रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा. पेसर मोहित शर्मा (Mohit Sharma) की पूरी कोशिशों के बाद भी. मैच का आखिरी ओवर डालने वाले मोहित शर्मा ने पहली चार गेंद पर चेन्नई से जीता हुआ मैच लगभग छीन लिया था. लेकिन आखिरी दो गेंद पर वो अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और गुजरात मैच हार गई. 

ऐसे में 29 मई की देर रात तक चले फाइनल मुकाबले में गुजरात की हार के बाद मोहित काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने बताया कि आखिरी गेंद पर वो यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो प्लान के मुताबिक नहीं रहा. इंडियन एक्सप्रेस के देवेंद्र पांडेय से बात करते हुए उन्होंने कहा,

‘मैं दौड़ा और फिर से यॉर्कर डालने की कोशिश की. मैं इस दौरान पूरी तरह फोकस्ड रहना चाहता था. पूरे आईपीएल के दौरान मैंने यही किया. लेकिन गेंद वहां गिरी जहां उसे नहीं गिरना चाहिए था. और ऐसे में जडेजा ने बल्ला अड़ा दिया. मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की.’

मोहित ने आगे बताया कि इस मैच के बाद वो पूरी रात तक सो नहीं पाए. मोहित ने कहा,

‘मैं मैच के बाद सो नहीं सका. दिमाग में यही चलता रहा कि मैं क्या अलग करता जो मैच जीत जाते. क्या होता अगर मैं ऐसी गेंद या वैसी गेंद डालता? फिलहाल मैं अच्छा फील नहीं कर रहा हूं. ऐसा लग रहा है कि कुछ ना कुछ मिसिंग है. हालांकि, मैं इससे मूव ऑन करने की कोशिश कर रहा हूं.’

आखिरी ओवर में क्या हुआ था?

दरअसल मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. चेन्नई के लिए क्रीज पर थे शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा. मोहित ने दूबे को पहली गेंद यॉर्कर डाली, जिसपर कोई रन नहीं आया. अगली गेंद फिर से उन्होंने यॉर्कर डाली, जिस पर केवल एक रन आया. इसकी अगली दो गेंद पर केवल दो रन ही आए. ऐसे में चेन्नई को आखिरी दो गेंद पर 10 रन की जरूरत थी. पांचवी गेंद पर मोहित ने फिर से यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन जडेजा ने इसे पिक कर लिया और सिक्स मार दिया. वहीं आखिरी गेंद पर मोहित यॉर्कर फेंकने की कोशिश में पैड पर लो फुलटॉस दे बैठे. जिसपर जडेजा ने चौका जड़ चेन्नई को चैंपियन बना दिया.

मोहित के लिए कमाल का रहा सीज़न

मोहित शर्मा के लिए इस सीज़न की बात करें तो उन्होंने इस सीज़न कुल 14 मुकाबले खेले. जिसमें उन्होंने 23.79 की औसत से कुल 27 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 10 रन देकर 5 विकेट रहा. जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वॉलीफायर मैच में आया. वहीं पूरे सीज़न के दौरान उन्होंने दो बार चार विकेट भी हासिल किए.

वीडियो: चैंपियन CSK के मालिक ने धोनी से फोन कर क्या कहा, पूरी टीम को कहां आने का न्योता दे दिया?

Advertisement

Advertisement

()