The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Jos Buttler asks Sanju Samson if he can bowl during match vs SRH

फील्डिंग करते बटलर सैमसन से अचानक क्या बोले जो अब वायरल हो रहा?

बटलर की ये डिमांड सुन सैमसन हंस के रह गए!

Advertisement
Jos Buttler, Sanju samson, RR vs SRH
बटलर और संजू सैमसन (Twitter/PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
3 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023, 02:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार शुरुआत की है. रविवार, 2 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ 72 रन की बड़ी जीत हासिल की. राजस्थान की जीत में एक बार फिर अहम भूमिका निभाई जोस बटलर ने. जिन्होंने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. बटलर 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए. 

हालांकि इस मैच में अपनी धुआंधार पारी के अलावा बटलर एक और वजह से चर्चा में रहे. और वो है कप्तान संजू सैमसन के साथ उनके द्वारा किया गया एक मजाक. दरअसल आखिरी ओवर फेंके जाने से पहले ही मैच का नतीजा निकल चुका था. क्योंकि हैदराबाद की टीम लक्ष्य से काफी दूर थी. ऐसे में फील्डिंग कर रहे बटलर ने संजू सैमसन से बोलिंग मांगी. लेकिन सैमसन ने मना कर दिया. हालांकि ये सब कुछ बेहद मजाकिए अंदाज में हुआ. इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बटलर ने धागा खोल दिया

इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कैप्टन बटलर ने यशस्वी जायसवाल के साथ राजस्थान की पारी शुरू की. और दोनों ही बल्लेबाजों ने पहली गेंद से हैदराबाद के बोलर्स को कूटना शुरू कर दिया. जायसवाल ने पिटाई की शुरुआत की और जल्दी ही बटलर ने भी उन्हें जॉइन किया. और ऐसा जॉइन किया, कि फट से उनसे आगे भी निकल गए.

दोनों बल्लेबाजों के दम पर राजस्थान ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 85 रन बना डाले. यह पावरप्ले में उनका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है. इससे पहले उन्होंने IPL 2021 के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ़ पावरप्ले में एक विकेट खोकर 81 रन बनाए थे. बटलर ने 22 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों पर पचासा पूरा कर लिया. 

Embed

# RCB vs MI मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी. मुंबई की टीम ने 20 रन तक ईशान किशन, कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा के विकेट गंवा दिए थे. 48 तक आते-आते सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए. लेकिन तिलक ने एक छोर थामे रखा. वो 46 गेंदों पर 84 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि निखिल वढेरा और अरशद खान की छोटी लेकिन तेज पारी की बदौलत मुंबई ने RCB को 172 का लक्ष्य दिया.

जवाब में RCB ने शानदार शुरुआत की. कप्तान फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने मुंबई के बोलर्स की खूब कुटाई की. 14.5 ओवर्स में जब डु प्लेसी आउट हुए. तब तक बोर्ड पर 148 रन टंग चुके थे. उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए. डु प्लेसी के आउट होने के बाद आए दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले लौट गए .ऐसे में मुंबई को हल्की सी उम्मीद दिखी.

लेकिन फिर आए ग्लेन मैक्सवेल ने तीन गेंदों में ही वो उम्मीदें धराशाई कर दीं. अंत में विराट कोहली ने छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई. कोहली 49 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि मैक्सवेल ने तीन गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाए. 
 

वीडियो: विराट कोहली रिकॉर्ड पर खतरा कैसे ले आए जॉस बटलर?

Advertisement

Advertisement

()