The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Faf du Plessis fined INR 12 lakh for maintaining slow over rate vs LSG

हार पचा पाते RCB कप्तान डु प्लेसी, उससे पहले ये बड़ा झटका लग गया!

डु प्लेसी के साथ जो हुआ, वो इस IPL की पहली घटना है...

Advertisement
RCB, LSG, FAF DU PLESSIS
डु प्लेसी पर लगा जुर्माना (PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
11 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023, 02:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2023 का 16वां मैच. RCB vs LSG. आखिरी बॉल पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा. हार के साथ अब टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. RCB को इस मुकाबले में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया. जिस कारण टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसी (Faf Du Plessis) पर जुर्माना लगाया गया है.

दरअसल जब मार्कस स्टॉयनिस और निकलस पूरन उड़ा-उड़ा के मार रहे थे, उस दौरान डु प्लेसी लगातार फिल्डिंग में बदलाव कर रहे थे. ऐसे में RCB तय समय पर फेंके जाने वाले मिनिमम ओवर्स का आंकड़ा नहीं छू पाई. आज तक से जुड़े नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक डु प्लेसी पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. बैंगलोर की तरफ से सीजन की यह पहली गलती थी.

वहीं अगर बैंगलोर को सीज़न में दूसरी बार स्लो ओवर रेट के लिए दोषी पाया जाता है तो कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा. बाकी खिलाड़ियों पर भी 6-6 लाख रुपये या 25 फीसदी मैच फी का जुर्माना लगेगा. जबकि तीसरी बार ऐसा करने पर टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना. साथ ही एक मैच का बैन भी लगेगा. वहीं टीम के बाकी खिलाड़ियों पर मैच फी का 50 फीसदी या 12 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा. एक फैक्ट ये भी है कि IPL के 16वें सीजन में पहली बार किसी टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है.  

आवेश को लगी फटकार

वहीं इस मैच में जीत के बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाड़ी आवेश खान ने हेलमेट जमीन पर फेंककर खुशी का इजहार किया था. जिस वजह से उनको IPL के कोड ऑफ कंडक्ट को ब्रीच करने का दोषी पाया गया़. आवेश खान ने IPL की आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध 2.2 को स्वीकार कर लिया है. ऐसे में उन्हें महज़ फटकार लगाकर छोड़ दिया गया है. 

Embed

# RCB vs LSG

मैच की बात करें तो KL राहुल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था. बैंगलोर ने 20 ओवर्स में 213 रन बना डाले. टीम के लिए विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने फिफ्टी जड़ी. जवाब में लखनऊ ने सिर्फ़ 23 रन पर तीन विकेट खोने के बावजूद मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया. लखनऊ के लिए काएल मेयर्स बिना खाता खोले आउट हुए. दीपक हूडा ने नौ रन बनाए. जबकि कृणाल पंड्या भी खाता नहीं खोल पाए.

लेकिन पांचवें नंबर पर आए मार्कस स्टोइनिस और छठे नंबर पर उतरे निकलस पूरन ने RCB के बॉलर्स को रुला लिया. स्टोइनिस ने सिर्फ 30 गेंदों पर 65 रन बनाए. जबकि पूरन ने सिर्फ़ 19 गेंदों पर 62 रन बना डाले. आयुष बडोनी ने 24 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. जबकि RCB के बॉलर्स ने 16 रन एक्स्ट्रा दिए. RCB के लिए मोहम्मद सिराज और वेन पर्नेल ने तीन-तीन, जबकि हर्षल पटेल ने दो और कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया.

वीडियो: रिंकू सिंह इंटरव्यू में बताया शाहरूख खान का फोन आया तो क्या बात हुई?

Advertisement

Advertisement

()