रिव्यू लेने में धोनी 10 बार सोचते, अगर जानते इंटरनेट पर ये 'कांड' हो जाएगा!
धोनी के नाम पर लड़-भिड़ गए लोग. दावे देख सिर पकड़ लेंगे!
.webp?width=210)
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni). मैदान पर अपने सटीक फैसलों के लिए मशहूर. खासकर जब बात DRS की होती है, तो उनके फैसले इतने सटीक होते हैं कि फैन्स इसे डिसीजन रिव्यू सिस्टम की जगह धोनी रिव्यू सिस्टम कहते हैं. हालांकि गुरुवार, 27 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी का फैसला गलत साबित हो गया.
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी का चौथा ओवर महीश तीक्षणा डाल रहे थे. तीसरी गेंद को यशस्वी जायसवाल स्वीप करना चाहते थे. लेकिन वो चूक गए और गेंद सीधा उनके पैड पर लगी. जिसके बाद चेन्नई की टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया. हालांकि विकेट के पीछे मौजूद महेंद्र सिंह धोनी ने फौरन DRS ले लिया. लेकिन रिप्ले देखने के बाद पता चला कि गेंद आउटसाइड लेग पिच कर रही थी. ऐसे में धोनी का फैसला गलत साबित हुआ. जिसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की.
एक यूजर ने लिखा,
एक और यूजर ने लिखा,
एक अन्य यूजर ने लिखा,
एक और यूजर ने लिखा,
एक और यूजर ने लिखा,
एक और यूजर ने लिखा,
मैच में क्या हुआ?अब मैच में क्या हुआ, ये जान लीजिए. राजस्थान के लिए कैप्टन संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर ने फैसले को सही साबित करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई. 8 ओवर में दोनों प्लेयर्स ने मिलकर स्कोर को 80 के पार पहुंचा दिया था. धोनी का कोई भी बॉलर काम नहीं आ रहा था. फिर रविन्द्र जडेजा ने बटलर को आउट किया. 14वें ओवर में तुषार देशपांडे ने संजू सैमसन और जायसवाल को आउट कर राजस्थान को डबल झटका दिया. जायसवाल की 77 रन की पारी में आठ चौके और चार छक्के शामिल थे. हालांकि, आखिरी के पांच ओवर में ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने चेन्नई की बॉलर्स की खूब कुटाई की और अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया.
महीश तीक्षणा ने शानदार बॉलिंग की. चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट भी चटकाया. हालांकि, वो दो बार अनलकी भी रहे. उनके अलावा चेन्नई के हर बॉलर ने आठ से ज्यादा की इकॉनमी से गेंदबाज़ी की.
जवाब में चेन्नई की पारी की शुरुआत पूरी उल्टी रही. डेवन कॉन्वे का बल्ला आउट होने तक अटका ही रहा. 16 बॉल पर 8 रन बनाकर कॉन्वे लौट गए. रुतुराज ने 47 रन जरूर बनाए, पर 10वें ओवर में वो भी लौट गए. 11वें ओवर में चेन्नई को भी डबल झटका लगा. एडम जम्पा ने अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू, दोनों को चलता कर दिया. इसके बाद मोईन अली ने शिवम दुबे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले. मोईन अली ने 12 बॉल में 23 रन बनाए. दुबे ने शानदार छक्के लगाते हुए अपना पचासा पूरा किया, पर टोटल कुछ ज्यादा ही बड़ा था. चेन्नई की टीम 170 रन ही बना सकी और 32 रन से मैच हार गई. मैच को जीत राजस्थान पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है.
वीडियो: मोहम्मद सिराज की एक गेंद ने RCB को ज्यादा पिटने से बचा लिया

.webp?width=60)

