वार्नर ने बहुत ईमानदारी से बताया, किसकी चूक से हारी दिल्ली
अब किससे सीख, बेहतर करेंगे वार्नर?

यहां मेरी उम्मीद से ज्यादा स्विंग थी. दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने गुजरात से हारकर पूरी ईमानदारी के साथ अपनी चूक स्वीकारी. अपने घर में IPL2023 का पहला मैच खेलने उतरी दिल्ली को छह विकेट से हार मिली. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी थी. और उनका ये फैसला मैच की शुरुआत से ही सही साबित हुआ.
मैच के बारे में भी बताएंगे. लेकिन पहले देख लेते हैं कि वार्नर ने क्या कहा,
दिल्ली ने इस मैच में कुल पांच ही बोलर यूज किए. और इन पांचों में अक्षर पटेल नहीं थे. इस बारे में भी वार्नर ने बात की. उन्होंने कहा,
दिल्ली क्यों हारी, ये तो वार्नर ने बता दिया. अब बात मैच की कर लेते हैं. गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता. और दिल्ली को पहले बैटिंग का न्यौता दे दिया. दिल्ली वाले बैटिंग के लिए आए. लेकिन उनके टॉप ऑर्डर का स्ट्रगल जारी रहा. पृथ्वी शॉ और मिच मार्श सस्ते में लौट गए.
डेविड वॉर्नर ने एक छोर पकड़े रखा, लेकिन वो एक बार भी खतरनाक नहीं दिखे. उनका अलग ही संघर्ष चल रहा था. और यह खत्म किया अल्ज़ारी जोसेफ ने. वार्नर ने 37 रन बनाए. सरफ़राज़ खान ने भी किसी तरह 30 रन की पारी खेली. जबकि अक्षर पटेल ने 36 रन का योगदान दिया. विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए.
अनरिख नॉर्क्या ने आखिरी गेंद पर चौका मार दिल्ली को 162 रन तक पहुंचाया. गुजरात के लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए. जबकि अल्ज़ारी जोसेफ के हिस्से दो विकेट गए.
जवाब में गुजरात की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं हुई. उन्होंने 22 रन पर ऋद्धिमान साहा का विकेट गंवाया. जबकि 36 रन तक आते-आते शुभमन गिल भी निपट गए. 54 रन पर हार्दिक पंड्या आउट हुए. और इसके बाद साइ सुदर्शन और विजय शंकर ने एक अच्छी पार्टनरशिप की. यह साझेदारी टूटी 107 रन के टोटल पर. इसके बाद आए डेविड मिलर ने साइ सुदर्शन के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी.
सुदर्शन 62 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि मिलर ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाए. दिल्ली के लिए नॉर्क्या ने दो जबकि खलील अहमद और मिच मार्श ने एक-एक विकेट लिया.
वीडियो: धोनी के छक्कों के बीच गौतम गंभीर क्यों ट्रेंड हुए?

.webp?width=60)

