IPL मैच देखने जाएं तो एक पोस्टर भूलकर भी मत ले जाना, पकड़े जाएंगे
चार शहरों के लिए जारी की गई गाइडलाइन.
.webp?width=210)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का बुखार लोगों पर चढ़ चुका है. स्टेडियम पहुंच रहे फैन्स के हाथों में फेवरेट खिलाड़ियों के नाम वाले पोस्टर्स हैं. आमतौर पर ये पोस्टर खिलाड़ियों के प्रति फैन्स की भावनाओं को दिखाने के लिए इस्तेमाल होते हैं. याद नहीं पड़ता कि किसी सियासी मुद्दे को उठाने के लिए मैच के दौरान पोस्टर दिखाए गए हों. हालांकि IPL 2023 को लेकर जारी एक गाइडलाइन के मुताबिक फैन्स को स्टेडियम में सियासी मामलों या मुद्दों से जुड़े पोस्टर ले जाने की मनाही है.
चार शहरों को लेकर गाइडलाइन जारीगाइडलाइन जारी की है 'पेटीएम इनसाइडर' ने, जो IPL टीमों की टिकट पार्टनर है. मैच के टिकट कंपनी की वेबसाइट से ही मिलते हैं. पेटीएम इनसाइडर ने 'प्रतिबंधित सामानों' की लिस्ट जारी की है जिसके बारे में IPL टीमों को भी बता दिया गया है. इनमें CAA, NRC से जैसे बड़े राजनीतिक मुद्दों को भी शामिल किया गया है.
'द हिंदू' में छपी खबर के मुताबिक गाइडलाइन केवल चार शहरों में होने वाले मैचों के लिए है. दिल्ली, मोहाली, हैदराबाद और अहमदाबाद. कहा गया है कि इन शहरों में दर्शकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (NRC) से जुड़े पोस्टर्स ले जाने की मनाही है. बाकी शहरों के लिए ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं दी गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से इस मुद्दे पर बात करते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा,
कोई तय नियम-कानून का तो पता नहीं, लेकिन एक तरह की परंपरा रही है कि छोटे-बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में राजनीतिक या नीतिगत मुद्दों को उठाने या उनका प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जाती. नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर BCCI के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा,
वहीं एक IPL टीम के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रतिबंधित सामान पर कोई भी परामर्श हमेशा BCCI से चर्चा के बाद ही किया जाता है.
'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI इस बात को लेकर सतर्क है कि कोई दर्शक अपनी शर्ट के नीचे राजनीतिक मुद्दे या नारे वाली टी-शर्ट पहन सकता है या केवल एक पोस्टर बनाकर स्टेडियम में घुस सकता है, जो राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो. बोर्ड का मानना है कि इस तरह की गाइडलाइन ऐसी किसी भी गतिविधि को रोकने में मदद करेगी. मनाही के बावजूद कोई ये काम करता है, तो उसे स्टेडियम के नियमों के उल्लंघन के चलते पकड़ा जा सकता है. ये साफ नहीं है कि पकड़े जाने का क्या मतलब है. क्या उस व्यक्ति को पुलिस पकड़ेगी या स्टेडियम में तैनात वॉलंटियर्स ऐसा करेंगे.
वीडियो: वार्नर ने बता दी, दिल्ली की हार की वजह

.webp?width=60)

