The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: BCCI unhappy with Delhi capitals Rishabh pant Jersey gesture

DC ने पंत की जर्सी टांगी, BCCI भड़क गया, आगे के लिए ये नसीहत भी दे डाली!

दिल्ली कैपिटल्स से खुश थे फैंस, पर BCCI ने इस वजह से सुना दिया...

Advertisement
Rishabh Pant, Delhi capitals, Jersey
पंत की जर्सी टंगी (Twitter/Rishabhpant)
pic
रविराज भारद्वाज
4 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023, 12:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऋषभ पंत (Rishabh Pant). दिल्ली कैपिटल्स के रेगुलर कैप्टन. पिछले साल के अंत में पंत का भयानक रोड एक्सीडेंट हो गया था. और अभी वो इस दौरान लगी चोट से रिकवर कर रहे हैं. IPL 2023 की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में दिल्ली के फैन्स पंत को काफी मिस कर रहे हैं. इस वजह से दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उनको टीम के साथ रहने का एहसास कराने के लिए नई तरकीब निकाली. 

लखनऊ के खिलाफ अपने पहले लीग मैच में दिल्ली ने अपने डगआउट के ऊपर पंत की 17 नंबर वाली जर्सी टांग दी. जहां क्रिकेट फैन्स ने दिल्ली कैपिटल्स के इस कदम की काफी तारीफ की. लेकिन फ्रेंचाइजी का ये कदम BCCI को रास नहीं आया और उसकी तरफ से दिल्ली को ऐसा नहीं करने की नसीहत दी गई. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक एक BCCI अधिकारी ने कहा,

Embed
Embed

टीम के साथ रहेंगे पंत

हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले ही दिल्ली के कोच रिकी पॉन्टिंग ने साफ कर दिया था कि पंत किसी ना किसी तरीके से हमेशा टीम के साथ रहेंगे. उन्होंने एक इवेंट में कहा,

Embed

पंत ने भी किया था ट्वीट

वहीं लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट के जरिए दिल्ली की टीम ने अपने फ़ैन्स से लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ अपनी बेस्ट XI बताने के लिए कहा. इस ट्वीट के जवाब में पंत ने लिखा कि मैं तो टीम का 13th प्लेयर हूं. पंत ने लिखा,

Embed
Embed

बताते चलें कि पंत के न रहने पर डेविड वार्नर दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं. जबकि ऑल-राउंडर अक्षर पटेल को उनका डिप्टी चुना गया है. वार्नर बीते साल दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे. वार्नर साल 2022 में ही दिल्ली से जुड़े थे. सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए गए वार्नर को दिल्ली ने 6.25 करोड़ में खरीदा था.

वीडियो: IPL 2023: IPL के इस मैच में मैदान पर आने वाले हैं ऋषभ पंत, चोट के बाद पहली बार होंगे फैंस के बीच!

Advertisement

Advertisement

()