The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Arjun Tendulkar reveals what tactics he discusses with sachin tendulkar

अर्जुन पहला विकेट लेकर बोले- पापा से ये टिप्स मिलीं, पर असली मौज सचिन ले गए!

अर्जुन ने मैच के बाद क्या खुलासे किए?

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 02:25 PM IST)
Arjun Tendulkar, Sachin Tendulkar, Mumbai Indians
मैच से पहले अर्जुन को मिलता है टिप्स (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अर्जुन तेंडुलकर (Arjun Tendulkar) ने 16 अप्रैल को अपना IPL डेब्यू कर ही लिया. और दूसरे मैच में ही सही, अर्जुन को IPL करियर का पहला विकेट मिल गया. विकेट भी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार का लिया. ये इसलिए भी खास है क्योंकि भुवनेश्वर पहले ऐसे खिलाड़ी थी जिन्होंने सचिन को डोमेस्टिक क्रिकेट में पहली बार 0 पर आउट किया था. अर्जुन ने मैच का आखिर ओवर भी शानदार डाला. उन्होंने कुल मिलाकर 2.5 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

मैच के बाद अर्जुन ने बताया कि उन्हें पिता सचिन से क्या सलाह मिलती है. उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,

‘मैं और पापा क्रिकेट की बहुत सारी बातें करते हैं. हम टैक्टिक्स और प्लांस की भी बात करते हैं. मैं बस अपने रिलीज पॉइंट और लेंथ पर फोकस करता हूं. अगर स्विंग मिल रही है तो यह बोनस है.’

अर्जुन ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि उनका प्लान वाइड यॉर्कर डालने का था और इसमें वो कामयाब रहे. उन्होंने कहा, 

‘निश्चित तौर पर IPL में अपना पहला विकेट लेकर काफी अच्छा लग रहा है. मुझे बस अपनी प्लानिंग पर फोकस करना था. हमारा प्लान वाइड यॉर्कर गेंदें डालने का था ताकि बल्लेबाज उस दिशा में शॉट लगाएं, जहां बाउंड्री लंबी है. मुझे गेंदबाजी पसंद है. कप्तान जब भी मुझसे बॉलिंग के लिए पूछते हैं, मैं हमेशा तैयार रहता हूं. मैं बस अपने रिलीज और गुड लेंथ पर गेंदबाजी करने पर ध्यान देता हूं.’

वहीं अर्जुन के शानदार प्रदर्शन के बाद सचिन तेंडुलकर काफी गदगद नजर आए. उन्होंने ट्वीट कर अर्जुन के पहले विकेट को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा,

‘मुंबई इंडियंस का शानदार ऑलराउंड खेल. कैमरन ग्रीन ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया. ईशान किशन और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी अच्छी रही. IPL दिन प्रतिदिन और दिलचस्प होता जा रहा है. शानदार. और आखिरकार तेंडुलकर के नाम IPL में एक विकेट भी हो गया.’

बताते चलें कि अर्जुन को आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड करने थे, लेकिन उन्होंने धड़कनों पर काबू रखते हुए एक बेहतरीन ओवर फेंका. और महज़ 5 रन खर्च कर मुंबई को जीत दिलाई.

वीडियो: सहवाग ने वो किस्सा सुनाया जब 2011 वर्ल्ड कप में सचिन तेंडुलकर ने उन्हें बल्ले से मारा..

Advertisement

Advertisement

()