The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Aiden Markram named as new captain of Sunrisers Hyderabad

किसी ने सोचा नहीं होगा, सनराइजर्स इस प्लेयर को कप्तान बना देगी!

IPL में खेले हैं केवल 20 मुकाबले.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2023, 02:04 PM IST)
SRH, IPL 2023, Aiden Markram
सनराइजर्स हैदराबाद को मिला नया कप्तान (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ऐडन मार्करम (Aiden Markram) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह 31 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. फ्रैंचाइज़ ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट के जरिए नए कप्तान के नाम का ऐलान किया है.

साल 2016 की IPL विजेता सनराइजर्स ने मिनी ऑक्शन से पहले रेगुलर कैप्टन केन विलियमसन को रिलीज कर दिया था. जिसके बाद मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों का नाम कप्तानी के लिए सामने आ रहा था. लेकिन फ्रैंचाइज़ ने मार्करम के नाम का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया.

मार्करम की अगुवाई में सनराइजर्स की सिस्टर टीम ईस्टर्न केप साउथ अफ्रीका T20 लीग की चैंपियन बनी है. यही वजह है कि फ्रैंचाइज़ ने उनके नाम पर भरोसा जताया है. इस टूर्नामेंट के दौरान मार्करम का प्रदर्शन कमाल का रहा था. उन्होंने अपनी टीम के लिए 336 रन बनाए. साथ ही उनके नाम कुल 11 विकेट भी रहे. मार्करम ने इस टूर्नामेंट के दौरान सेमीफाइनल में एक शतक भी लगाया था.

मार्करम के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल दो सीजन में ही हिस्सा लिया है. प्रोटियाज स्टार को सनराइजर्स ने IPL 2022 की मेगा नीलामी के दौरान 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. IPL 2021 में उन्होंने छह मैच में 146 रन बनाए. वहीं IPL 2022 में उन्होंने अपने प्रदर्शन में और सुधार किया और 14 मैच में 381 रन बनाए. इस दौरान उनकी औसत 40.54 और 139 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस सीज़न उनके नाम तीन अर्धशतक भी थे. IPL में वह 20 मैच में 134 की स्ट्राइक रेट से 527 रन बना चुके हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का पिछले दो सीज़न से प्रदर्शन काफी खराब रहा है. IPL 2021 में टीम आखिरी स्थान पर रही थी. जबकि IPL 2022 में सनराइजर्स 10 टीम के टूर्नामेंट में 8वें स्थान रही. अब देखना होगा कि मार्करम की कप्तानी में टीम क्या कमाल दिखा पाती है.

# सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड:

ऐडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, मार्को येनसन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, फजहलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, आदिल रशीद, मयंक मार्कंडे.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के मैच छोड़े लेकिन MI का एक मैच नहीं छोड़ा!

Advertisement

Advertisement

()