IPL 2022 के वो 11 प्लेयर्स जिन्होंने अपनी टीम की लुटिया डुबो दी!
इस आर्टिकल में हम चुनेंगे 11 ऐसे प्लेयर्स, जिनसे उम्मीदें तो बहुत थीं, पर उन्होंने अपनी टीम और फ़ैन्स को लगातार निराश किया.

जॉस बटलर, युज़वेन्द्र चहल, केएल राहुल, वानिंदु हसंरगा. IPL2022 को एक बार फिर स्टार्स की लंबी लिस्ट मिल गई है. इसमें कुछ नए चेहरे हैं, तो कुछ पुराने. आपने अच्छे प्लेयर्स की तारीफ पूरे सीजन सुनी होगी. तो कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. इस आर्टिकल में हम चुनेंगे 11 ऐसे प्लेयर्स, जिनसे उम्मीदें तो बहुत थीं, पर उन्होंने अपनी टीम और फ़ैन्स को लगातार निराश किया.
# Kane Williamsonइस लिस्ट में सबसे पहला नाम केन विलियमसन का है. इनका नाम इस लिस्ट पर इतना सूट करता है कि सनराइजर्स हैदराबाद के फ़ैन्स भी इस बात को नहीं नकारेंगे. 14 करोड़ में रिटेन किए गए विलियमसन पिछले सीजन से ही SRH की कैप्टेंसी संभाल रहे हैं. डेविड वार्नर के जाने के बाद विलियमसन के कंधों पर और भी जिम्मेदारी थी. और उन्होंने इस जिम्मेदारी की लंका लगा दी. 13 मैच, मात्र 216 रन. विलियमसन को कहां टीम की समस्याएं कम करनी थी, कहां वो खुद टीम की समस्या बन गए. लगातार ओपन करते हुए उन्होंने अपने मिडल आर्डर पर दबाव बनाया. इस सीजन विलियमसन ने 19.64 की औसत और 93.51 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है.
IPL2021 की सक्सेस स्टोरी इतनी छोटी होगी, ऐसा कोलकाता फ़ैन्स ने सोचा नहीं होगा. वेंकटेश अय्यर ने IPL2021 के दूसरे चरण में ऐसी बैटिंग की थी, कि उनका सेलेक्शन इंडियन टीम में हो गया था. लेकिन वो काबिलियत IPL2022 में नदारद रही. 12 पारियों में वेंकटेश 182 रन ही बना पाए. उनकी फॉर्म इतनी खराब थी कि ओपनिंग करने वाले वेंकी को टीम ने नंबर छह पर भेज दिया. लेकिन वेंकी का बल्ला वहां भी नहीं चला. वेंकटेश ने इस सीजन 16.55 की औसत से रन बनाए हैं. पिछले सीजन इस युवा ऑलराउंडर ने 41.11 की औसत से रन ठोके थे.
#Matthew WadeIPL2022 के शुरुआत में शुभमन गिल के साथ मैथ्यू वेड गुजरात टाइटन्स के ओपनर थे. पांच मैच में लगातार खराब परफॉर्मेंस के बाद वेड को बेंच पर भेजकर साई सुदर्शन को नंबर तीन पर ट्राई किया गया. इससे भी गुजरात को कोई खास फायदा नहीं हुआ. वेड ने वापसी की, और उन्हें नंबर तीन पर जगह मिली. ओपनिंग पोजीशन में ऋद्धिमान साहा अपनी जगह पक्की कर चुके थे. हालांकि इस चेंज के बाद भी वेड की फॉर्म में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. 10 पारियां खेलकर वेड ने कुल 157 रन ही बनाए. उनका औसत सिर्फ 15.7 का था. 2.4 करोड़ में खरीदे गए इस प्लेयर से इस टीम को काफी उम्मीदें थीं.
#Mayank Agarwalकेएल राहुल तो निकल लिए, पर मयंक को पीछे छोड़ गए. प्रीति ज़िंटा ने उन्हें कैप्टेंसी दे दी. कैप्टेंसी में कुछ अच्छे निर्णय देखने को मिले. पर मयंक की खराब बैटिंग को उनकी काबिल कैप्टेंसी छिपा नहीं पाएगी. 12 पारियों में मयंक ने सिर्फ 196 रन बनाए हैं. औसत, सिर्फ 16.33 का और स्ट्राइक रेट 122.5 का. जॉनी बेयरस्टो को ओपनिंग स्लॉट में भेजने के बाद तो मयंक की बैटिंग लाइनअप में जगह ही नहीं समझ आ रही थी. और उनकी फॉर्म भी इस समस्या को बढ़ा रही थी. मयंक को अपनी फॉर्म वापस पाने की जरूरत है, वर्ना वो कप्तानी से भी हाथ धो सकते हैं.
# Kieron Pollardकेन विलियमसन के बाद अगर कोई नाम बिना शक़ इस लिस्ट पर आता है, तो वो कायरन पोलार्ड है. 2013 के बाद से पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस को ना जाने कितने मैच बनाकर दिए है. इस टीम को ना सिर्फ पोलार्ड फाइनल में ले गए, बल्कि जिताया भी. लेकिन इस सीजन वो पुराना वाला पोलार्ड नज़र ही नहीं आया. 11 मैच और सिर्फ 144 रन! स्ट्राइक रेट भी 107 का. समझाने के लिए बता दें कि 2013 के बाद से पोलार्ड का स्ट्राइक रेट कभी भी 133 से कम नहीं रहा है. इस सीजन वेस्ट इंडीज के पूर्व कैप्टन पोलार्ड का सर्वाधिक स्कोर सिर्फ 25 का रहा है.
नाम बड़े, दर्शन छोटे. इनमें विराट जैसा एटीट्यूड है, और काब़िलियत रियान पराग जैसी. रियान के नाम पर सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिखा गया. पराग के प्रदर्शन ने उनके आलोचकों को और शोर मचाने दिया. टीम में फिनिशर के रोल में खेल रहे पराग को 14 बार बैटिंग करने का मौका मिला. इनमें पराग ने 16.64 की औसत से 183 रन ही बनाए. फाइनल में ये कमजोरी इस टीम को खूब खली. पराग ने रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर के खिलाफ 56 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत जरूर दिलाई, पर क्या सिर्फ इतना ही टीम में उनकी जगह पक्की करने के लिए काफी होगा?
# Ravindra Jadejaसीजन की शुरुआत से दो दिन पहले कुछ नया देखने को मिलने वाला था. एमएस धोनी खेलने वाले थे, पर कप्तानी नहीं करने वाले थे. चेन्नई की कैप्टेंसी धोनी ने जडेजा को सौंप दी. ऐसी टीम की अगुवाई करना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज था. और ऐसा ही हुआ भी. खैर, कैप्टेंसी का ज़िक्र फिर कभी. अभी उनकी परफॉर्मेंस पर बात कर लेते हैं. इंजर्ड होने से पहले जडेजा ने 10 मैच खेले थे. बैट से आए सिर्फ 116 रन. औसत 19.33 की. पिछले सीजन 75.66 की औसत से जडेजा ने 227 रन ठोके थे. जडेजा की बोलिंग भी आम ही रही. 7.52 की इकॉनमी से जड्डु सिर्फ 5 विकेट ही ले पाए. चेन्नई के फ़ैन्स उम्मीद करेंगे कि अगले सीजन वो अच्छी वापसी करें.
# Pat Cumminsकोलकाता नाइट राइडर्स के पेसर पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ अपनी टीम को 14 बॉल में पचासा जड़कर जीत दिलाई. इसके बाद उन्होंने खुद कहा कि मेरा काम बोलिंग है, और टीम के लिए विकेट्स निकालना है. इंजरी की वजह से वो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए. बाहर होने से पहले कमिंस ने पांच मैच में कुल सात विकेट लिए, पर उनकी इकॉनमी KKR के लिए लगातार परेशानी बनी रही. कमिंस ने 10.69 की इकॉनमी से रन दिए.
# Mohammed Sirajमोहम्मद सिराज विराट कोहली को बहुत पसंद हैं. ये कहना इसलिए भी आसान हो जाता है क्योंकि विराट ने अपनी कप्तानी में सिराज को IPL और इंडिया की टेस्ट टीम में डेब्यू दिया. पिछले सीजन सिराज को रिटेन करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युज़ी चहल को जाने दिया था. हर साल की तरह इस साल भी सिराज से फ़ैन्स को बहुत उम्मीदें थी. पर सिराज इन पर खरे नहीं उतर पाए. 15 मैच खेलकर सिराज ने सिर्फ नौ विकेट निकाले. और ये भी 10.08 की इकॉनमी के साथ. एक तरफ जहां जॉश हेज़लवुड, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल विकेट्स ले रहे थे, वहीं सिराज रन्स देकर प्रेशर रिलीज कर रहे थे. उनको 31 छक्के भी पड़े, जो इस सीजन और IPL इतिहास का रिकॉर्ड है.
2021 में मुंबई के लिए थर्ड पेसर की भूमिका नेथन कूल्टर-नाइल निभा रहे थे. कूल्टर-नाइल ने 6.35 की इकनॉमी से पांच मैच में सात विकेट लिए थें. फास्ट फॉरवर्ड टू 2022. टिमाल मिल्स उनकी जगह ले चुके थे. अब उनका प्रदर्शन देखिए. मिल्स ने पांच ओवर में छह विकेट लिए. पर उनकी इकनॉमी 11.18 की रही. आप समझ सकते हैं कि जो टीम जोफ्रा आर्चर जैसे पेसर को मिस कर रही थी, उसके लिए इतने रन गंवाना कितनी बड़ी चिंता हो गई थी. मिल्स और डेनियल सैम्स की खराब फॉर्म ने लगातार जसप्रीत बुमराह पर प्रेशर डाला.
# Anrich Nortjeअनरिख नॉर्क्या को दिल्ली कैपिटल्स ने कगीसो रबाडा के आगे रिटेन किया. रबाडा ने अपनी नई टीम पंजाब किंग्स के लिए कमाल किया है. 13 मैच में 23 विकेट लेकर रबाडा लल्लनटॉप की बेस्ट फॉरेनर XI की लिस्ट में भी शामिल हो गए. पर उनके नेशनल टीम के पार्टनर का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है. स्ट्राइक बोलर के हिसाब से नॉर्क्या ने छह मैच में नौ विकेट लिए हैं. इसके साथ ही नॉर्खिया की इकॉनमी ने दिल्ली के फ़ैन्स को लगातार टेंशन दी वो अलग. नॉर्क्या ने 24.11 की औसत से विकेट निकाले हैं और 9.72 की इकॉनमी से 217 रन दिए हैं.
IPL 2022: हार्दिक पंड्या ने बताया डेविड मिलर से क्या कहते हैं वो

