IPL 2022. दुनिया का सबसे बड़ा T20 टूर्नामेंट बस शुरू ही होने वाला है. शनिवार, 26मार्च से शुरू हो रहे इस मेगा इवेंट में इस बार से कुल 10 टीम्स होंगी. मतलब सीधेतौर पर मैदान में 22 प्लेयर्स बढ़ गए हैं. यानी अब इस सीजन कम से कम 110 प्लेयर्सतो एक्शन में दिखेंगे ही. वो भी तब अगर सारी टीम्स पहले मैच से आखिरी मैच तक एक हीप्लेइंग XI के साथ उतरे. और इन सारे प्लेयर्स में कम से कम पांच प्लेयर्स ऐसे हैंजिनका इस साल धमाल मचाना ऑलमोस्ट तय है. ऑलमोस्ट इसलिए क्योंकि क्रिकेटअनिश्चितताओं का खेल है. # Virat Kohli इस आर्टिकल की शुरुआत विराट कोहली सेकरेंगे. क्योंकि कोहली आधुनिक क्रिकेट की सबसे पक्की वाली रन मशीन हैं. IPL 2022में विराट के ऊपर सबसे ज्यादा नज़रें होंगी. क्योंकि इस बार वो सिर्फ प्लेयर के तौरपर उतरेंगे, कप्तानी का बोझ उनके सिर पर नहीं होगा. कोहली ने IPL 2021 के सेकेंडहाफ में RCB की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. और फिर टीम ने IPL2022 के लिएउनकी जगह साउथ अफ्रीकी दिग्गज फाफ डु प्लेसी को सौंप दी. ऐसे में विराट के पास मौकाहोगा कि वो बेफ़िक्र होकर खेलें. और फ़ैन्स का मानना है कि अगर उन्होंने एक बार फिरसे बेफ़िक्री वाली बैटिंग शुरू कर दी तो हमें उनके बल्ले से बहुत से रन देखने कोमिलेंगे. # Faf Du Plessis IPL 2022 में RCB नए कप्तान के साथ उतर रही है. कई सालतक चेन्नई के लिए ओपनिंग करने वाले फाफ डु प्लेसी इस सीजन RCB की कप्तानी करते हुएनज़र आएंगे. और सालों से ट्रॉफी का वेट कर रहे RCB फ़ैन्स निश्चित तौर पर इस सालचैंपियन बनना चाहेंगे. फाफ के पास अपनी देश की कप्तानी का अनुभव है. और बल्लेबाजीकी बात की जाए तो उन्होंने IPL में खूब रन भी बनाए हैं. IPL 2021 में फाफ 16 मैचमें 633 रन के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. IPL 2020 मेंभी उन्होंने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 13 मैच में 449 रन बनाए थे. IPL में फाफ काजलवा है. अब देखना ये होगा कि क्या वो अपनी कप्तानी में RCB को चैंपियन बना पातेहैं?The torch has been passed but a new partnership is building.Same #PlayBold attitude, same #ChallengerSpirit. Drop a if you’re excited to seethe VK and FDP partnership, 12th Man Army! #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022pic.twitter.com/acv5W0aqob — Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 13,2022 # David Warner डेविड वॉर्नर. वो दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिसको भारत मेंखूब प्यार मिलता है. बदले में वॉर्नर भी भारत को खूब प्यार देते है. IPL 2021 मेंजब SRH मैनेजमेंट ने वॉर्नर को बाहर बिठाया, तो फ़ैन्स को ये बात बिल्कुल पसंद नहींआई. सोशल मीडिया पर हैदराबाद के मैनेजमेंट को खूब खरी-खोटी सुनाई गई. औरफिर हैदराबाद ने वॉर्नर को रिलीज कर दिया. अब वॉर्नर दिल्ली के लिए खेलेंगे. वॉर्नरसे उम्मीद की जाएगी कि वो दिल्ली के लिए भी वैसी ही विस्फोटक पारियां खेलें, जैसीहैदराबाद के लिए खेला करते थे. और टीम को उनका पहला IPL खिताब जिताने में मदद करें.वॉर्नर भी खुद को साबित करने के लिए बेक़रार होंगे. ऐसे में हमें उनके बल्ले सेबहुत सारे रन देखने को मिल सकते हैं. # Liam Livingstone लियम लिविंगस्टन इंग्लैंडके ऑलराउंडर हैं. मिडल ऑर्डर में आकर विस्फोटक बल्लेबाजी करना जानते हैं. साथ हीअपनी स्पिन बोलिंग से बल्लेबाजों को छकाने में भी माहिर हैं. इस सीजन पंजाब नेउन्हें 11.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. लियम वैसे तो दुनियाभर की T20 लीग्स मेंधमाल करते हैं. लेकिन IPL में उनके आंकड़े कुछ खास नहीं हैं. पिछले सीजन राजस्थानके लिए खेले पांच मैच में उन्होंने कुल 42 रन बनाए थे. और गेंदबाजी तो की ही नहींथी. ऐसे में वह निश्चित तौर पर पुरानी यादों को भुलाना चाहेंगे. और अगर वह ऐसा करनेमें सफल रहे, तो पंजाब की टीम प्ले-ऑफ तक जा सकती है. # Sunil Narine KKR केऑलराउंडर. ये खिलाड़ी अपने IPL करियर की शुरुआत यानी 2012 से ही कोलकाता के साथजुड़े हुए है. नरेन टीम के लिए गेंदबाजी तो बेहतरीन करते ही हैं, साथ ही बल्लेबाजीमें भी उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली हैं. हालांकि इनके बीते दो सीजन अच्छेनहीं गुज़रे है. लेकिन इसके बाद भी KKR ने उनको छह करोड़ में रिटेन किया है. IPL2021 में नरेन 14 मैच में सिर्फ 62 रन बना पाए थे. जबकि गेंद से उनके नाम 16 विकेटरहे. इससे पहले IPL 2020 में उन्होंने 10 मुकाबलों में 121 रन बनाने के साथ पांचविकेट लिए थे. इस प्रदर्शन के नज़रिए से नरेन को रिटेन करना थोड़ा आश्चर्यजनक फैसलाथा. लेकिन अगर वो अपनी पहली वाली फॉर्म वापस पा लेते हैं, तो उनको देखने में मज़ाआएगा.