30 नवंबर. यानी IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख. सभी टीमेंइसी गुना भाग में लगी हैं कि किन खिलाड़ियों को टीम में रखा जाए और किन खिलाड़ियों कोछोड़ा जाए. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खेमे से एक बड़ी खबर आ रही है.खबर है कि RCB ने IPL 2022 के लिए अपने कप्तान विराट कोहली और विस्फोटक बल्लेबाज़ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने का मन बना लिया है. साथ ही टीम मैनेजमेंट विकेट-कीपरबल्लेबाज़ केएस भरत को भी रिटेन करने पर विचार कर रही है. इनसाइड स्पोर्ट को मिलीजानकारी के मुताबिक RCB ने अगले तीन साल के लिए कोहली और मैक्सवेल के साथ डील फ़ाइनलकी है. अटकलें भी कुछ ऐसी ही लगाई जा रहीं थी कि कोहली और मैक्सवेल ही वो दो खिलाड़ीहोंगे जिन्हें RCB गलती से भी नहीं छोड़ेगी. हालांकि केएस भारत का नाम इस लिस्ट मेंथोड़ा चौकाने वाला है. माना जा रहा था कि कोहली और मैक्सवेल के अलावा टीम स्पिनगेंदबाज़ युजवेंद्र चहल और सलामी बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल को रिटेन करेगी. केएस भरतको रिटेन करने के पीछे का कारण RCB के दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स का क्रिकेटके सभी प्रारूपों से सन्यांस लेने को माना जा रहा है. केएस भरत को उनका अच्छारिप्लेसमेंट समझा जा रहा है. भरत की बेहतरीन विकेट-कीपिंग स्किल्स और छक्के लगानेकी क्षमता के चलते उन्हें बाकी खिलाड़ियों से बेहतर विकल्प समझा जा रहा है. इस बारेमें इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए RCB के एक सूत्र ने कहा कि 'भरत एक बड़े मैच केखिलाड़ी हैं और वे किसी भी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. एबीडिविलियर्स अब RCB के साथ नहीं हैं और भरत को प्लेइंग इलेवन में उनके विकल्प के तौरपर देखा जा रहा है. कोई भी भरत की तुलना एबी डिविलियर्स से नहीं कर रहा है लेकिन वेडिविलियर्स के बेहतरीन रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. वैसे अभी कोई फैसला नहीं लिया गयाहै लेकिन उम्मीद है कि भरत को रिटेन किया जाएगा.' बता दें कि BCCI की गाइडलाइन्स केमुताबिक सभी टीमें मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ चार ही खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं. यानीअगर भरत रिटेन होते हैं तो ये बात तो तय है कि उन्हें पडिक्कल और चहल में से किसीएक को टाटा, बाय-बाय बोलना होगा. वहीं पिछले सीज़न में RCB के लिए सबसे ज्यादा विकेटचटकाने वाले गेंदबाज़ हर्षल पटेल भी रिटेंशन की दावेदारी में हैं. ऐसे में देखनेवाली बात होगी कि 30 नवंबर तक RCB किन चार खिलाड़ियों को टीम में रखने का फैसला करताहै.