The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022: Virat kohli and Dinesh karthik heaps praises on Rajat patidars special knock against LSG

RCB की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में विराट के जश्न का हर कोई हुआ दीवाना!

आईपीएल 2022 के एलीमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर 14 रन से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के बाद टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आए. ड्रेसिंग रूम में अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस जीत का जश्न मनाया गया.

Advertisement
pic
27 मई 2022 (अपडेटेड: 27 मई 2022, 01:06 PM IST)
हर जुबां पर बस पाटीदार का नाम छाया है (PTI)
हर जुबां पर बस पाटीदार का नाम छाया है (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले IPL खिताब की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है. दो साल लगातार बाहर होने के बाद आखिरकार टीम एलीमिनेटर मुकाबले को जीतने में सफल रही है. लखनऊ को हराकर बैंगलोर ने फाइनल में प्रवेश करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिया है. बस उसके लिए टीम को एक और बाधा को पार करना है. वहीं खिताब उठाने के लिए RCB को दो और मुकाबले जीतने होंगे.

आईपीएल 2022 के एलीमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर 14 रन से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के बाद टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आए. ड्रेसिंग रूम में अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस जीत का जश्न मनाया गया.

ड्रेसिंग रूम में मना जश्न

RCB ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें विराट कोहली काफी गर्मजोशी के साथ टीम के खिलाड़ियों और कोच के साथ गले मिलते दिख रहे हैं. उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. इसके अलावा एक सुकून भी उनके चेहरे पर दिख रहा है. कोहली कभी मुट्ठी कसते तो कभी धवन की तरह जांघो पर हाथ मार जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. साथ ही कोहली इस वीडियो में

'टू मोर स्टेप्स लेफ्ट'

यानी की 'दो और जीत बाकी' दोहराते नजर आ रहे हैं. वहीं कोहली के साथ हर्षल पटेल और दिनेश कार्तिक समेत अन्य खिलाड़ी भी जश्न मनाते दिख रहे हैं.

पाटीदार की जमकर हुई तारीफ

कोहली ने साथ ही मुकाबले के शतकवीर रजत पाटीदार की जमकर तारीफ की है. कोहली ने कहा है कि रजत की ये पारी काफी प्रभावशाली है. कोहली ने कहा,

'यह रजत की अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक थी जो उन्होंने दबाव में खेली है. इस मैच में उनकी जैसी कुटाई किसी ने नहीं की है. यह वास्तव में शानदार है. रजत पाटीदार का नाम भविष्य में और भी बहुत बार सुनेंगे.'

विराट के अलावा दिनेश कार्तिक ने भी रजत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह एक अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बेहतरीन पारियों में एक थी. कार्तिक ने कहा,

'किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बेहतरीन पारी में से एक है. पाटीदार बहुत ही शर्मीले स्वभाव का है और यह उनकी बल्लेबाजी में भी दिखता है. आपको लगता है कि वह आलसी है लेकिन यह सिर्फ उसकी पर्सनालिटी है. मुझे लगता है कि वह एक प्यारा, मेहनती और बहुत शर्मीला लड़का है.'

पाटीदार ने बैंगलोर को दिलाई जीत

मैच की बात करें तो बैंगलोर ने पहली पारी में 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए थे. बैंगलोर के लिए पाटीदार ने 54 गेंदों में 112 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. जवाब में लखनऊ की टीम 6 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी. लखनऊ ने यह मुकाबला 14 रन से गंवा दिया. और ये टीम IPL 2022 से बाहर हो गई. वहीं बैंगलोर की टीम दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी.

रिषभ पंत खरीदना चाहते थे मंहगी घड़ियां, क्रिकेटर ने लूट 1.63 करोड़!

Advertisement

Advertisement

()