The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022: Top 5 players with highest runs in group stage of IPL season Virat Kolhi Jos Buttler Rishabh Pant David Warner Chris Gayle

ग्रुप स्टेज में तीन शतक मारे, फिर भी इस लिस्ट के टॉप-5 में नहीं हैं बटलर!

ग्रुप स्टेज में तीन सेंचुरी के साथ 629 रन ठोकने के बावजूद बटलर एक लिस्ट में काफी नीचे हैं. देखिए पूरी लिस्ट

Advertisement
pic
23 मई 2022 (अपडेटेड: 23 मई 2022, 12:39 AM IST)
Pant, Buttler and Virat
पंत, बटलर और विराट. (Courtesy: BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जॉस बटलर. मॉर्डन एरा के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक. IPL 2022 शुरू होते ही बटलर ने दिखाया कि क्यों दुनिया भर के बोलर्स उनसे खौफ़ खाते हैं. पहले मैच से ही बटलर ने बोरा भर-भर के रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बटलर ने सनराइजर्स के खिलाफ पहले मैच में तीन छक्के लगाते हुए एक अच्छी शुरुआत की. अगले मैच में उनके बैट के आगे मुंबई इंडियंस की बोलिंग आ गई. इस मैच में बटलर ने खूब कुटाई की और 68 बॉल में 100 रन जड़ दिए. 11 चौके, पांच छक्के, और एक स्पेशल सीजन की शुरुआत.

फै़न्स को उस वक्त ऐसा ही लगा था. और बटलर ने इस आशा को और हवा दी. अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 71 बनाने के बाद लखनऊ के खिलाफ जॉस 12 रन पर आउट हो गए. इसके बाद गुजरात के खिलाफ एक पचासा आया. फै़न्स फिर उम्मीद से भर गए. बटलर ने इन उम्मीदों को खूब हूल दी. कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने बटलर के बैट का जलवा देखा. KKR के खिलाफ 103 रन बनाने के बाद DC के खिलाफ बटलर ने 116 रन ठोक दिए. ये दोनों पारियां 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेली गई थी.

फै़न्स लगभग पागल हो गए थे. तुलनाएं शुरू हो गई. बटलर को कुछ ने तो ‘बेस्ट ओपनर एवर’ का भी टैग दे दिया. ट्विटर पर ऐसी बातें आम हो गई. सात मैच में 491 रन और तीन सेंचुरी. बड़े सवाल पूछे जाने लगे. 2016 का विराट कोहली का वो रिकॉर्ड भी तैरने लगा, जिसे क्रिकेट के म्यूजियम में ऊपर की दराज में सजा दिया गया था. 16 मैच, चार शतक और 973 रन. ये रिकॉर्ड विराट को किंग कोहली, सुपर-ह्युमन और न जाने क्या-क्या उपाधियां दे गया था. क्या बटलर इस रिकार्ड की बराबरी कर सकते हैं? ट्विटर पर 43.5 प्रतिशत लोगों ने हां कहा था.

अगले मैच में बटलर आठ रन पर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की. मुंबई इंडियंस के बोलर्स एक बार फिर उनके सामने पस्त हो गए. बटलर ने धीमा खेलते हुए 67 रन बनाए और परिस्थिति के हिसाब से टीम के स्कोर को संभाला. इसके बाद उनका बल्ला अटकने लगा. बोलर्स कॉन्फिडेंट दिखने लगे. चौथे स्टंप की लाइन और स्लोअर बॉल्स उन्हें परेशान करने लगी. स्कूप शॉट खेलते हुए दो बार बोल्ड भी हुए. हवाई मुजस्सिमा टूटता हुआ दिखा. ट्वीट्स डिलीट होने लगे. हौव्वा खत्म होता दिखा.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 67 रन बनाने के बाद बटलर ने पिछले पांच पारियों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में ये प्लेयर अब भी 629 रन के साथ टॉप पर है. और इनकी टीम प्लेऑफ में क्वॉलिफाई भी कर चुकी है, तो बटलर के पास अभी भी रन बनाने के मौके हैं. लेकिन ग्रुप स्टेज का एक बड़ा रिकॉर्ड तो उनसे छूट ही गया.

ग्रुप स्टेज में तीन सेंचुरी के साथ 629 रन ठोकने के बावजूद बटलर एक लिस्ट में काफी नीचे हैं. IPL इतिहास में ऐसा कारनामा कई प्लेयर्स कर चुके हैं, और बटलर को इसके लिए और कंसिस्टेंसी के साथ बड़े स्कोर बनाने होंगे. विराट कोहली ने तो 2016 में ये किया ही है. अब आपको बाकी प्लेयर्स के बारे में भी बता देते हैं. विराट एकमात्र ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने 900 से ज्यादा रन ग्रुप स्टेज में ही ठोक दिए थे. 900 तो क्या, किसी भी बल्लेबाज ने 800 का भी आंकड़ा पार नही किया है. वेस्ट इंडीज के पूर्व ओपनर और मिस्टर यूनिवर्स क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में दो बार आता है.

IPL ग्रुप स्टेज के हाइएस्ट स्कोरर्स

विराट कोहली – 919 रन (2016)
क्रिस गेल – 733 (2012)
क्रिस गेल – 708 (2013)
डेविड वार्नर – 692 (2019)
ऋषभ पंत – 684 (2018)

राजस्थान रॉयल्स अपना अगला मुकाबला टेबलटॉपर्स गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलेगी. ये क्वॉलिफायर मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में 24 मई को खेला जाएगा.

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement

Advertisement

()