सनराइजर्स हैदराबाद. इंडियन प्रीमियर लीग की वो टीम जिसके चाहने वाले बहुत हैं.दूसरी टीम्स के फ़ैन्स भी इस टीम के लिए बुरा नहीं चाहते. IPL से जुड़ने के बाद सेही इस टीम ने अपने प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित किया है. और इनके इस प्रदर्शन मेंडेविड वॉर्नर का बड़ा रोल था. कप्तान वॉर्नर ने टीम को फ्रंट से लीड किया. लगभग हारसाल SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए.लेकिन फिर IPL 2021 के दौरान जाने क्या बिगड़ा कि वॉर्नर को दूध में पड़ी मक्खी कीतरह निकाल फेंका गया. यहां तक कि उन्हें मैदान में आने से तक से मना कर दिया गयाथा. इस बात से फ़ैन्स बिगड़ गए और फिर उन्हें स्टेडियम आने की अनुमति मिली. लेकिनभले ही वॉर्नर मैदान में आने लगे हों, उन्हें टीम में जगह तब भी नहीं मिली. बीचसीजन ही उनसे कप्तानी छीन ली गई.और फिर केन विलियमसन बने SRH के नए कप्तान. और इसके बाद जैसा कि होना ही था, वॉर्नरको रिलीज कर दिया गया. फ्रैंचाइज ने विलियमसन के साथ अब्दुल समद और उमरान मलिक कोरीटेन किया. और फिर ऑक्शन में कई सारे अच्छे प्लेयर्स को भी अपने साथ जोड़ा.नई स्क्वॉड के साथ ये टीम कैसा परफॉर्म करती है, ये तो टूर्नामेंट ही बताएगा. लेकिनउससे पहले हम आपके लिए लाए हैं 2016 के चैंपियंस का एनालसिस. # SunrisersHyderabad Squad कप्तान केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को रीटेन करने केबाद फ्रैंचाइज मेगा-ऑक्शन में गई. और वहां कई सारे अच्छे प्लेयर्स खरीदे. इसखरीदारी के बाद ये टीम कुछ इस तरह दिखती है.बल्लेबाजकेन विलियमसन, ऐडन मार्करम, शशांक सिंह, रविकुमार समर्थ, राहुल त्रिपाठी, प्रियमगर्गविकेटकीपरग्लेन फिलिप्स, विष्णु विनोद, निकलस पूरनऑलराउंडरअब्दुल समद, मार्को येनसन, शॉन एबट, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदरगेंदबाजउमरान मलिक, सौरभ दुबे, रोमारियो शेफर्ड, फज़लहक फारुकी, जगदीश सुचित, श्रेयसगोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार.कप्तान केन विलियमसन (फोटो- पीटीआई)# पिछला सीजन कैसा रहा? सनराइजर्स हैदराबाद अच्छा परफॉर्म करने वाली टीम है. इस टीमके पास विस्फोटक ओपनिंग और बढ़िया गेंदबाजी हुआ करती थी. साल 2016 में चैंपियन बननेके बाद इस टीम ने लगातार प्लेऑफ में जगह बनाई. लेकिन IPL 2021 सीजन में टीम काप्रदर्शन बहुत खराब रहा. और ये प्लेऑफ तक नहीं जा पाए. टीम पॉइंट्स टेबल में सबसेनीचे, नंबर आठ पर रही.अपने 14 मुकाबलों में हैदराबाद ने कुल तीन मैच जीते और 11 हारे थे. इसके साथ टीम कईविवादों में भी रही. # IPL में सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद की IPLएंट्री 2013 में हुई. टीम ने आते ही धमाकेदार शुरुआत की. श्रीलंकाई लेजेंड कुमारसंगकारा की कप्तानी में टीम ने अपने पहले ही सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई. टीमपॉइंटस टेबल में नंबर चार पर रही. वहीं, अगले दो सीजन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बनापाई. टीम का सफर नंबर छह पर खत्म हुआ.2013 – प्लेऑफ2014 – लीग स्टेज2015 – लीग स्टेज2016 – चैम्पियन2017 – प्लेऑफ2018 – फाइनल2019 – प्लेऑफ2020 – प्लेऑफ2021 – लीग स्टेज # ऑक्शन के हाल सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइज 68 करोड़ के पर्स केसाथ मेगा ऑक्शन में पहुंची. और यहां टीम ने बीते सीजन में दिखी अपनी सबसे बड़ी कमीयानी मिडल ऑर्डर को दुरुस्त किया. फ्रैंचाइज ने कई सारे मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अपनीटीम के साथ जोड़े. जिसकी वजह से टीम की बल्लेबाजी अब काफी गहरी नज़र आती है.फ्रैंचाइज ने निकलस पूरन पर 10 करोड़ 75 लाख, वाशिंगटन सुंदर पर आठ करोड़ 75 लाख,राहुल त्रिपाठी पर आठ करोड़ पांच लाख रुपये खर्च किए हैं. हालांकि इसके चलते उनकीबोलिंग थोड़ी कमजोर हुई. साथ में टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा, ये भी चर्चा का विषयहै.हैदराबाद के लिए खेलेंगे निकलस पूरन (फोटो – पीटीआई)# ताकत बीते कई सालों से सनराइजर्स की ताकत उनकी गेंदबाजी मानी जाती थी. टीम के पासपेस और स्पिन दोनों डिपार्टमेंट में अटैकिंग गेंदबाज हुआ करते थे. लेकिन इस साल टीमथोड़ी सी अलग है. IPL 2022 में हैदराबाद की ताकत उनकी बल्लेबाजी होने वाली है.क्योंकि टीम ने केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, निकलस पूरन, ऐडन मार्करम जैसेभरोसेमंद बल्लेबाजों को टीम के साथ जोड़ा है.लेकिन समस्या ये रहेगी कि इन मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों के बीच टीम के लिए ओपनिंग कौनकरेगा. हैदराबाद के लिए ओपनिंग में जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर की कमी को पूराकरना बहुत मुश्किल काम होगा. # कमजोरी बीते सालों तक जो हैदराबाद की ताकत होती थी,वो इस सीजन उनकी कमजोरी है. यानी कि गेंदबाजी. ऑक्शन में फ्रैंचाइज ने मिडल ऑर्डरको दुरुस्त करने में इतना पैसा लगाया, कि अपनी गेंदबाजी को भूल गए. हैदराबाद कीगेंदबाजी में अनुभव की कमी साफ दिखती है.टीम के स्पिन डिपार्टमेंट की बात करें तो राशिद खान की जगह को भरने के लिए टीम मेंजगदीश सुचित और श्रेयस गोपाल को लाया गया है. वहीं, पेस अटैक को संभालने के लिएअनुभवी भुवनेश्वर कुमार और टी. नटराजन हैं. लेकिन उनकी फिटनेस टीम के लिए चिंता काविषय रहेगी. # SRH Playing 11 केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ऐडनमार्करम, निकलस पूरन, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, जगदीश सुचित, टी नटराजन,भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक # प्लेऑफ के चांस IPL 2022 में अच्छा खेलकर हैदराबादअपना बीता साल भुलाना चाहेगी. इस बार फ्रैंचाइज ने अपने मिडल ऑर्डर पर खूब पैसाखर्च किया है. इनकी गेंदबाजी इस साल थोड़ी कमजोर नज़र आती है लेकिन अगर हर खिलाड़ीअपना रोल बखूबी निभा दे, तो सनराइजर्स आराम से प्लेऑफ में पहुंच सकती है.