The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2022: Sunil Gavaskar, Harbhajan Singh, Matthew Hayden, Harbhajan Singh, Ravi Shastri praise Umran Malik, Tilak Verma, Arshdeep Singh, Rahul Tripathi

IPL के कौन से चार लड़के जल्द ही आपको इंडियन जर्सी में दिखेंगे?

ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडन, सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह और रवि शास्त्री ने बताया कि उनके हिसाब से कौन-कौन से प्लेयर्स भारतीय टीम में जगह बनाने के सबसे करीब है.

Advertisement
pic
21 मई 2022 (अपडेटेड: 21 मई 2022, 02:45 AM IST)
Commentators Picks
कॉमेंटेटर्स ने चुना सबसे प्रतिभावशाली यूवा (Courtesy: Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2022 देखने के बाद देश के क्रिकेट फैंस की नज़र अब नवंबर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की टीम पर रहेगी. टीम में जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज अपनी जगह बनाएंगे. वहीं दूसरी तरफ नई युवा प्रतिभाओं पर भी नज़र रखनी पड़ेगी. T20 विश्वकप से पहले जून में मेन इन ब्लू साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ पांच T20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. ये सीरीज़ इंडिया में ही खेली जाएगी. ऐसे में क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि IPL 2022 को देखते हुए कई प्लेयर्स को इंडियन टीम से बुलावा आना ही चाहिए.

इस लिस्ट में वर्ल्ड क्रिकेट का एक-से-बड़ा-एक नाम जुड़ा हुआ है. ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडन, सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह और रवि शास्त्री ने बताया कि उनके हिसाब से कौन-कौन से प्लेयर्स भारतीय टीम में जगह बनाने के सबसे करीब है.

आइये शुरुआत करते हैं पूर्व वेस्टइंडियन कप्तान ब्रायन लारा की बात से. लारा फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हैं और उन्होंने स्पीडस्टर उमरान मलिक को चुना है. लारा ने क्रिकेट लाइव पर कहा,

‘उमरान मलिक मुझे शुरुआती दिनों के फिडेल एडवर्ड्स की याद दिलाते हैं. उनके पास भी बहुत गति थी और मैं उम्मीद करता हूं कि उमरान इस बात को समझते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे.’

उमरान मलिक को लेकर सुनील गावस्कर भी सहमत दिख रहे हैं. गावस्कर ने उमरान मलिक पर कहा,

‘मुझे उमरान की स्पीड से ज्यादा उनकी ऐक्युरेसी ने इम्प्रेस किया है. उनकी स्पीड पर बॉल करने वाले बोलर्स की लाइन काफी खराब रहती है. लेकिन उमरान बहुत कम वाइड बॉल्स फेंकते हैं. अगर वो लेग साइड में वाइड फेकना बंद कर दें तो वो कमाल के गेंदबाज़ साबित होंगे. अपनी स्पीड के साथ वो विकेट्स को टार्गेट करते हुए और खतरनाक हो जाएंगे.

अगर वो विकेट-टू-विकेट बॉलिंग करते हैं, तो उन्हें खेलना बहुत मुश्किल हो जाएगा. वो इंडिया के लिए जरूर खेलेंगे और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में भी जगह मिलनी चाहिए.’

लारा और गावस्कर के अलावा टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि पंजाब किंग्स के पेसर अर्शदीप सिंह को इंडियन टीम में जगह मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा,

‘अर्शदीप की सबसे अच्छी बात है कि वो निडर हैं. बाकी प्लेयर्स प्रेशर सीचुएशन में दबाव में नजर आते हैं लेकिन अर्शदीप ऐसे मौकों पर और बेहतर नज़र आते हैं. उन्हें अपनी काबीलियत पर बहुत भरोसा है. हमने कुछ दिन पहले देखा कि वो कगीसो रबाडा जैसे वर्ल्ड क्लास बोलर को सुझाव दे रहे थे.

वो डेथ ओवर्स में अपनी मर्जी से सटीक यार्कर्स डालते हैं. मैं मानता हूं कि उनके जैसी काबीलियत रखने वाले बाएं-हाथ के पेसर को इंडिया के लिए जल्द खेलना चाहिए.’

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी भज्जी की बात से इत्तेफाक रखते हैं. शास्त्री का मानना है कि डेथ ओवर्स में इतनी अच्छी बोलिंग करने के बाद उन्हें जल्द इंडियन टीम में जगह मिल सकती है. पूर्व कोच ने कहा,

‘इतनी कम उम्र में लगातार अच्छा परफॉर्म करना उनकी काबलियत को दिखाता है. अर्शदीप बहुत तेज़ी से उभरकर आए हैं और जल्द ही मेन इन ब्लू का हिस्सा बन सकते हैं.’

ऑस्ट्रेलियाई लिजेंड मैथ्यू हेडन ने इस लिस्ट में एक नया नाम और जोड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी की तारीफ करते हुए हेडन ने कहा,

‘वो जिस तरह से आते ही बड़े शॉट्स खेलते हैं, वो मुझे बहुत पंसद है. मुझे लगता है कि उनमें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की प्रतिभा है. वो एक खतरनाक स्ट्रोक प्लेयर हैं और क्रीज़ के दोनों तरफ शॉट्स खेल सकते हैं.

वो शॉर्ट पिच गेंदें भी आसानी से खेलते हैं. ये शाट्स खेलने की काबीलियत देखते हुए इंडियन टीम को उन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाना चाहिए. वो डाउन अंडर के बाउंसी पिच पर काफी कारगर साबित हो सकते हैं.’

सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की नई खोज तिलक वर्मा की भी तारीफ की है. गावस्कर के हिसाब से तिलक इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में नज़र आ सकते हैं. गावस्कर ने कहा,

‘उनके बेसिक्स सही हैं. इसके साथ उन्हें टेम्परामेंट को जोड़ना होगा, जैसा वो अभी दिखा रहे हैं. रोहित ने सही कहा था कि तिलक इंडिया के लिए हर फॉर्मेट खेलने की काबीलियत रखते हैं. अब जिम्मेदारी तिलक पर है कि वो और मेहनत करें, अपनी फिटनेस और तकनीक पर काम करें और रोहित को सही साबित करें.’

आपको बता दें कि IPL के बाद इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले T20 मुकाबले नौ जून से शुरू होंगे. पहला मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement

Advertisement

()